Search

 
 
 

जमशेदपुर: टाटानगर रेलवे स्टेशन से 1.57 करोड़ के आभूषण बरामद

 
Jamshedpur: टाटानगर रेलवे स्टेशन से 1.57 करोड़ रूपये का आभूषण बरामद हुआ है. चुनाव ड्यूटी में लगे टाटानगर रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ की उड़न दस्ता टीम ने टाटानगर स्टेशन में एक व्यक्ति के पास से 1.44 किलो सोना और 51 किलो चांदी समेत अन्य आभूषण जब्त किए हैं. इस संबंध में एक व्यक्ति को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की गई. पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम विवेकानंद झा बताया और बताया कि वह जुगसलाई गौशाला नाला रोड का रहने वाला है. बरामद गहनों की कीमत 1.57 करोड़ रूपया आंकी गई है. टीम गहनों को जब्त कर आगे की कार्रवाई कर रही है. वहीं मामले की सूचना आयकर विभाग और जीएसटी विभाग को भी दे दी गई है. इसे भी पढ़ें -">https://lagatar.in/bjp-leader-pankaj-gupta-alias-baban-gupta-arrested-on-sexual-exploitation-charges-sent-to-jail/">

 यौन शोषण के आरोप में भाजपा नेता पंकज गुप्ता उर्फ बबन गुप्ता गिरफ्तार,  जेल भेजे गये
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही