Search

 
 
 

जमशेदपुर : टेल्को में टाटा मोटर्स कर्मी के घर से सात लाख के गहने की चोरी

 
Jamshedpur (Rohit Kumar) : जमशेदपुर के टेल्को थाना अंतर्गत टेल्को कॉलोनी निवासी सुरेश शर्मा के घर चोरों ने हाथ साफ कर दिया. घटना रविवार देर शाम की है. घटना की जानकारी सुरेश को तब हुई जब वे रात 9.30 बजे घर पहुंचे. उन्होंने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की. सुरेश टाटा मोटर्स में आईआर हेड के पद पर कार्यरत हैं. सुरेश ने पुलिस को बताया कि वे रविवार शाम अपने साथी से मिलने बिरसानगर गए थे. रात 9.30 लौटे तो पाया कि घर का सामान बिखरा पड़ा है और घर में सामानों की चोरी हो गई है. चोर घर में रखे 140 ग्राम सोने के गहने जिसका अनुमानित मूल्य सात से आठ लाख रुपये है वह अपने साथ ले गए है. चोर पीछे के दरवाजे से अंदर घुसे और घर में लगे सीसीटीवी को भी तोड़ दिया है. इसे भी पढ़ें : मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-indradhanush-mission-vaccination-campaign-workshop-organized-at-chc/">मनोहरपुर

: सीएचसी में इंद्रधनुष मिशन टीकाकरण अभियान कार्यशाला आयोजित
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही