Search

 
 
 

जमशेदपुर : बागबेड़ा में बंद मकान का ताला तोड़कर 2 लाख के जेवर की चोरी

 
Jamshedpur (Ashok">https://lagatar.in/jamshedpur-after-paramjeet-a-new-gang-is-flourishing-in-burmamines/">Ashok

Kumar) :
बागबेड़ा थाना क्षेत्र के जेपी रोड के रहनेवाले उमेश कुमार शर्मा के बंद मकान का ताला तोड़कर चोरों ने दो लाख रुपये मूल्य के जेवरात की चोरी कर ली. घटना की जानकारी उन्हें पड़ोस के लोगों ने दी. इसके बाद वे अपने घर पर पहुंचे. उन्होंने देखा कि मकान का मेन दरवाजा टूटा हुआ है और भीतर का दरवाजा खुला है. कमरे के भीतर जाने पर देखा कि सभी सामान बिखरे हुये हैं. इसके बाद उन्होंने घटना की जानकारी बागबेड़ा थाने में जाकर दी. घटना के संबंध में बागबेड़ा पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-after-paramjeet-a-new-gang-is-flourishing-in-burmamines/">जमशेदपुर

: परमजीत के बाद बर्मामाइंस में पनप रहा नया गिरोह

इन सामान की हुई है चोरी

चोरों ने उमेश कुमार शर्मा के घर से सोने की एक जोड़ी कान की बाली, सोने का नथिया, 42 इंच का एलइडी टीवी, एक बड़ा वाला एलपीजी गैस सिलेंडर के अलावा नये कपड़े की भी चोरी हुई है.

4-5 माह से बेटे के यहां कोलकाता में रह रहे थे

उमेश शर्मा ने बताया कि कोलकाता में उनका बेटा रहता है और वहीं पर काम करता है. उसके यहां पर ही वे अपनी पत्नी के साथ 4-5 माह पहले मकान में ताला लगाकर चले गये थे. इस बीच पड़ोसी विक्की प्रसाद ने 4 जनवरी को फोन कर बताया कि उनके मकान का दरवाजा टूटा हुआ है. चोरी होने की आशंका पर उमेश शर्मा कोलकाता से 5 जनवरी को पत्नी के साथ बागबेड़ा पहुंचे.

दो माह की पोती का चल रहा है इलाज

उमेश शर्मा ने बताया कि उनकी दो माह की एक पोती है. उसका ही इलाज चल रहा था. इसी कारण से वे अपनी पत्नी के साथ कोलकाता गये हुये थे. कोलकाता में अब भी पोती की हालत खराब है. चोरी की सूचना पर वे बागबेड़ा तो चले आये हैं, लेकिन अब भी वे बीमार पोती की याद आने पर वे रोने लगते हैं. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-riyazs-condition-improves-after-being-shot/">जमशेदपुर

: गोली लगने के बाद रियाज की हालत में सुधार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही