Search

 
 
 

जमशेदपुर : जेएसडब्लयू यूथ कप के फाइनल में जेएफसी ने बेंगलुरू एफसी को 6-0 से हराया

 
Jamshedpur(Dharmendra Kumar) : जमशेदपुर एफसी की अंडर15 टीम ने कर्नाटक के बेल्लारी में जेएसडब्लयू विद्यानगर ग्राउंड में टूर्नामेंट के फाइनल मैच में बेहतर प्रदर्शन करते हुए बेंगलुरू एफसी को 6-0 से हरा कर जेएसडब्लयू यूथ कप टूर्नामेंट का चैंपियंस बना. जेएफसी अंडर15 के मुख्य कोच अक्षय दास द्वारा जमशेदपुर एफसी लाइनअप को दुरुस्त कर दिया गया था. जेम्स चोंगलोई, रेयान सी और लॉमसंगजुआला सभी टूर्नामेंट में शानदार फॉर्म में थे. इन सभी खिलाड़ियों ने फाइनल में बेंगलुरू एफसी के खिलाफ बेहतर शुरुआत की. मैन ऑफ स्टील के लड़कों को फार्म में आने में देर नहीं लगी, गेंद को आत्मविश्वास से आगे बढ़ाया और खुद के लिए मौके बनाए. पहला गोल मैच के 40वें मिनट में आया जब युवा शगोलसेम राशिथोई मीठेई ने जगह बनाई और गोलकीपर के पास से एक शॉट लगाकर अपनी टीम को बढ़त दिलाई. इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragora-tejaswini-workers-demand-extension-of-service-period-memorandum-submitted-to-mla/">बहरागोड़ा

: तेजस्विनी कर्मियों ने की सेवा अवधि विस्तार की मांग, विधायक को सौंपा ज्ञापन

जेएफसी के सभी खिलाड़ियों ने किया बेहतर प्रदर्शन

मिडफील्डर, बाकी आक्रामक जेएफसी खिलाड़ियों के साथ बहुत खतरनाक दिख रहे थे. हाफ टाइम ब्रेक से ठीक पहले दूसरा गोल किया. जेम्स थोंगमिन चोंगलोई ने कीपर को पीछे छोड़ते हुए उसे 2-0 से पीछे कर दिया. लॉमसंगजुआला ने 61वें मिनट में शानदार फिनिश के साथ बढ़त को 3-0 कर दिया. जबकि रेयान सी ने स्कोरिंग एक्ट में भी प्रवेश किया. जिससे पांच मिनट बाद ही स्कोर 4-0 हो गया. रेयान सी ने 72 वें मिनट में गोल कर स्कोर 5-0 कर दिया. जमशेदपुर एफसी के खिलाड़ियों के लिए ऐतिहासिक जीत हासिल करने के लिए लॉमसांगजुआला ने 94वें मिनट में गोल करके बढ़त को 6-0 पहुंचा दिया. इस तरह जेएफसी ने बेंगलुरू एफसी को पराजित कर ट्रॉफी अपने नाम की. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही