Search

 
 
 

जमशेदपुर : जेएफसी ने एफसी मद्रास को 2-0 से हराया, पहुंची तीसरे स्थान पर

 
Jamshedpur (Rohit Kumar) : कर्नाटक के बेल्लारी में चल रहे जेएसडब्लयू यूथ कप में जमशेदपुर एफसी अंडर 13 टीम ने एफसी मद्रास को 2-0 से हरा दिया. टूर्नामेंट में मार्शल हेम्ब्रम और चरण सोरेन के गोल की बदौलत जमशेदपुर एफसी जीत के बाद तीसरे स्थान पर रही. इससे पहले जमशेदपुर एफसी की अंडर-15 टीम ने अपने वर्ग में जेएसडब्ल्यू यूथ कप के फाइनल में बेंगलुरु एफसी को 6-0 से हराकर झारखंड शहर और राज्य को गौरवान्वित किया था. अंडर 13 के मुख्य कोच अरशद हुसैन इस मैच में अपनी टीम की शानदार शुरूवात से खुश थे. उन्होंने मौके बनाए और शुरुआती गोल के लिए पूरी ताकत लगा दी. 37 वें मिनट में मार्शल हेम्ब्रम के गोल से टीम का खाता खुला. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-blood-donation-camp-organized-in-co-operative-college-40-units-blood-collection/">जमशेदपुर

: को-ऑपरेटिव कॉलेज में रक्तदान शिविर आयोजित, 40 यूनिट रक्त संग्रह

पूरे मैच में जेएफसी का दबदबा रहा बरकरार

कप्तान ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रर्दशन किया और उनके गोल ने बचे हुए खेल में जमशेदपुर एफसी के दबदबे को बनाए रखा. एफसी मद्रास ने 36वें मिनट में दो सब्स्टीट्यूट लिया परंतु 46वें मिनट में दूसरे गोल ने उनकी लय और बिगाड़ दी. चरण सोरेन ने एफसी मद्रास के गोलकीपर उदयन प्रभुराम के पास से शॉट निकालकर स्टील की टीम को 2-0 से आगे कर दिया. जमशेदपुर के लिए कोच हुसैन ने एक सब्स्टीट्यूट लिया. जयराम बेसरा को 63वें मिनट में नमन कुमार के लिए बाहर जाना पड़ा. लेकिन टीम की लय नहीं बिगड़ी और पूरे मैच में उनका दबदबा बरकरार रहा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही