Search

 
 
 

जमशेदपुर : डूरंड कप में जेएफसी ने इंडियन नेवी एफटी को 1-0 से हराया

 
Jamshedpur (Rohit Kumar) : जमशेदपुर एफसी ने डूरंड कप 2023 में अपनी पहली जीत हासिल की. गुरुवार को जमशेदपुर एफसी ने कोलकाता के मोहन बागान ग्राउंड में भारतीय नौसेना फुटबॉल टीम (इंडियन नेवी एफटी) को 1-0 से हराया. 70वें मिनट में एशले कोली के अंतिम गोल ने मैन ऑफ स्टील को भारतीय नौसेना टीम के खिलाफ पूरे तीन अंक दिला दिए. मैच के 39वें मिनट में जमशेदपुर एफसी को पेनल्टी का मौका मिला. पहले हाफ तक दोनों टीमें 0-0 पर पर रही. जमशेदपुर एफसी ने दूसरे हाफ में जोरदार प्रदर्शन किया और शुरुआत में ही एक अवसर बना लिया. 55वें मिनट में असेम मैंगौ सिंह ने मौका गंवा दिया, इसके बाद अगले ही मिनट में भारतीय नौसेना की टीम ने जवाबी हमला किया, जिसे गोल लाइन पर पल्लुजाम रोहन सिंह ने रोक दिया. इसे भी पढ़ें : किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-after-complaining-to-the-teacher-angry-student-beat-up-the-fellow-serious/">किरीबुरू

: शिक्षक से शिकायत के बाद नाराज छात्र ने की साथी की पिटाई, गंभीर

20 अगस्त को होगा जेएफसी का अगला मैच

चोट के कारण 57वें मिनट में जमशेदपुर एफसी के गोलकीपर आयुष जेना की जगह मोहित सिंह धामी ने ली. 70वें मिनट में जब एशले कोली ने हेडर से गोल किया जो नेट के पिछले हिस्से से टकराया, जिसने खेल का रुख जमशेदपुर एफसी के पक्ष में कर दिया. स्टील के युवा खिलाड़ियों ने अंतिम सीटी बजने तक बढ़त बना के रखी और इस तरह डूरंड कप 2023 में पहली बार जीत का स्वाद चखा. जमशेदपुर एफसी अपने अगले मैच में 20 अगस्त को कोलकाता के विवेकानंद युवा भारती क्रीरंगन में मोहम्मडन स्पोर्टिंग से भिड़ेगी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही