Search

जमशेदपुर : जेएफसी ने श्रीनिदी डेक्कन एफसी को किया पराजित

Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : जमशेदपुर एफसी अंडर -13 ने जेएसडब्ल्यू यूथ कप में अपने अंतिम ग्रुप मैच में श्रीनिदी डेक्कन एफसी को 2-0 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया. कर्नाटक के बेल्लारी में जेएसडब्ल्यू विद्यानगर ग्राउंड ने श्रीनिदी डेक्कन एफसी को 2-0 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया. जमशेदपुर एफसी अंडर-13 के मुख्य कोच अरशद हुसैन की योजना के तहत जमशेदपुर एफसी ने रक्षात्मक खेलते हुए श्रीनिदी के आक्रमण के खतरे को टाल दिया. इसे भी पढ़ें :चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-gayatri-yagya-organized-on-the-occasion-of-akshaya-tritiya/">चाकुलिया

: अक्षय तृतीया के अवसर पर गायत्री यज्ञ आयोजित
जिसके परिणामस्वरूप मैच आधे घंटे तक 0-0 पर रहा. युवा मोहित मुखी ने 32वें मिनट में श्रीनिदी के गोलकीपर अद्वैत रेड्डी बडवेलु को चकमा देकर अपनी टीम को बढ़त दिला दी. वहीं दूसरे हाफ में जमशेदपुर एफसी के रोशन सोरेन ने गोल कर टीम को बढ़त दिला दी. जेएफसी अंडर -13 डिवीजन का सेमीफाइनल मंगलवार, 25 अप्रैल को खेला जायेगा. इसमें पहले स्थान पर रहने वाली टीम चौथे स्थान पर रहने वाली टीम से भिड़ेगी और दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम से खेलेगी. इसे भी पढ़ें :नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-crpf-distributed-essential-items-among-villagers-in-rajabasa-village/">नोवामुंडी

: राजाबासा गांव में सीआरपीएफ ने ग्रामीणों के बीच जरूरत का सामान किया वितरण
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp