Search

 
 
 

जमशेदपुर : जेएफसी ने प्रोवेट लाकड़ा के साथ अनुबंध कर डिफेंस को किया मजबूत

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : जमशेदपुर एफसी ने नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी के डिफेंडर प्रोवेट लाकड़ा के साथ एक साल का करार किया. लाकड़ा ने पिछले कुछ सीजन में हाईलैंडर्स में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी. वे वर्ष 2018 में क्लब में शामिल होने के बाद से 36 मैच खेल चुके हैं. 25 वर्षीय खिलाड़ी आवश्यकता के आधार पर राइट बैक और लेफ्ट बैक दोनों के रूप में खेल सकता है और उनकी बेहतर डिफेंसिव क्षमता मेन ऑफ स्टील को बैक में सुरक्षित करने में मदद करेगा. मेन ऑफ स्टील परिवार का हिस्सा बनने पर प्रोवेट लाकड़ा ने कहा कि "जमशेदपुर एफसी" में खेलना मेरे लिए एक वास्तविक सपना है. क्लब ने शुरू से ही टाटा फुटबॉल अकादमी टीएफए के साथ युवा खिलाड़ियों को बढ़ावा दिया है और प्रोने हलदर जैसे वरिष्ठ खिलाड़ी और टीएफए स्नातक पहले से ही युवा खिलाड़ियों की मदद के लिए यहां मौजूद हैं. मुझे यकीन है कि कोचिंग स्टाफ की मदद से मैं वास्तव में क्लब को इस सीजन में अच्छा प्रदर्शन करने में मदद कर सकता हूं और हम ट्रॉफी जीतकर वापस आ सकते हैं. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-talk-of-dealers-of-jharkhand-kept-in-all-india-fair-price-dealers-federation/">आदित्यपुर

: ऑल इंडिया फेयर प्राइस डीलर फेडरेशन में रखी गई झारखंड के डीलरों की बात
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही