Search

 
 
 

जमशेदपुर : जेएफसी अंडर-15 की टीम ने रिलायंस फाउंडेशन यूथ चैंप्स को 4-2 से हराया

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : जमशेदपुर की अंडर 15 टीम ने जेएसडब्ल्यू यूथ कप में अपनी पहली जीत दर्ज की. कर्नाटक के बेल्लारी में स्थित जेएसडब्ल्यू विद्यानगर फुटबॉल ग्राउंड में रिलायंस फाउंडेशन यंग चैंप्स पर 4-2 से शानदार जीत दर्ज की. रिलायंस के मोहम्मद साकिब शेख ने 21वें मिनट में एक गोल करके इस खेल में बढ़त बना ली. लेकिन जमशेदपुर ने तुरंत वापसी की लीमापोकपम अयांगसाना मेइतेई ने 25वें मिनट में गोल कर बराबरी कर ली. इसे भी पढ़ें :घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-55-year-old-bike-rider-fainted-from-the-heat-and-fell-on-the-road-injured/">घाटशिला

: गर्मी से बेहोश होकर सड़क पर गिरा 55 वर्षीय बाइक सवार, जख्मी

रायन सी ने जमशेदपुर एफसी को 4-2 से बढ़त दिलाई

जिन्होंने दबाव बनाए रखा और उसी की वजह से दूसरा गोल करने का मौका मिला. हाफटाइम के करीब लॉमसंगजुआला ने पेनल्टी से गोल किया. रिलायंस के कप्तान मोहम्मद साकिब शेख खेल काफी अच्छा खेल रहे थे.उन्होंने अकेले दम पर अपनी टीम को 57 वें मिनट में बराबरी दिलाई. हालांकि मैन ऑफ स्टील के युवा खिलाड़ियों ने लड़ाई जारी रखी और थिंगबैजाम सचिन सिंह ने 69वें मिनट में स्कोर 3-2 कर अपनी टीम को बढ़त दिलाई. 72वें मिनट में रायन सी ने जमशेदपुर एफसी को 4-2 से आगे कर दिया और टीम की जीत लगभग पक्की कर दी. इस टूर्नामेंट में जेएफसी अंडर 15 की पहली जीत है. और वह तीन मैचों में चार अंक के साथ बेंगलुरू एफसी और राउंडग्लास पंजाब के साथ आ गई है. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-mla-saryu-rai-met-jailed-bjp-leader-abhay-singh-in-kadma-violence-case/">जमशेदपुर

: जेल में बंद भाजपा नेता अभय सिंह से मिले विधायक सरयू राय           
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही