Search

 
 
 

जमशेदपुर : जेएसडब्ल्यू यूथ कप के सेमीफाइनल में पहुंची जेएफसी की अंडर 15 टीम

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : जमशेदपुर एफसी अंडर 15 टीम ने श्रीनिदी डेक्कन एफसी के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए जेएसडब्ल्यू यूथ कप के सेमीफाइनल में जगह बना ली. जेएफसी की टीम ने 1-0 से जीत दर्ज की और टूर्नामेंट के अंतिम चार में पहुंच गई. खेले गए चार मैचों के बाद जेएफसी ने अब तक सात अंक हासिल किए हैं. इस दौरान उन्हें दो बार जीत, एक हार और एक ड्रॉ का सामना करना पड़ा है. जमशेदपुर एफसी की अंडर 15 टीम के लिए मैच के दूसरे मिनट में ही शानदार पल देखने को मिला जब मिडफील्डर जेम्स थोंगमिन चोंगलोई श्रीनिदी डेक्कन के गोलपोस्ट में अपने शॉट को भेजने में कामयाब रहे और अपनी टीम को शुरुआती बढ़त दिला दी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-shiv-shakti-family-distributed-sherbet-on-akshaya-tritiya/">जमशेदपुर

: अक्षय तृतीया पर शिव शक्ति परिवार ने किया शरबत वितरण

24 अप्रैल को खेला जायेगा सेमीफाइनल

श्रीनिदी डेक्कन एफसी ने बराबरी हासिल करने के लिए प्रयास जारी रखा लेकिन मैन ऑफ स्टील ने अपनी डिफेंस को मजबूत रखा और 1-0 की बढ़त बनाए रखी. जमशेदपुर एफसी की अंडर 15 टीम के कोच अक्षय दास के कई सुझाव ने सेकंड हाफ के दौरान डिफेंडर्स की मदद की और जमशेदपुर एफसी ने जीत के साथ-साथ जेएसडब्ल्यू यूथ कप सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली. अंडर 15 के सेमीफाइनल मुकाबले 24 अप्रैल को होंगे, जहां पहले स्थान पर रहने वाली टीम तालिका में चौथे स्थान पर रहने वाली टीम से भिड़ेंगी. जबकि दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम उस टीम से खेलेगी जो तालिका में तीसरे स्थान पर रही है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही