Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : झारखंड पहली पारी में 164 पर ऑल आउट

Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : कीनन स्टेडियम में मंगलवार से झारखंड और कर्नाटक के बीच शुरू हुए रणजी लीग मैच में पहली पारी में पहले बल्लेबाजी करने उतरी झारखंड की टीम 164 रन बनाकर ऑल आउट हो गई. कर्नाटक की घातक गेंदबाजी के सामने झारखंड के खिलाड़ी एक-एक कर धाराशायी हो गए. झारखंड की ओर से कुमार कुशाग्र ने सबसे ज्यादा 37 बनाए. इसके बाद कुमार सूरज ने 22, शहवाज नदीम ने 22 और कप्तान विराट ने मात्र 8 रन बनाए. झारखंड की ओर से आरेमन और कुमार देवव्रत के बीच 50 रनों की साझेदारी हुई. इसे भी पढ़ें : नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-yoga-can-keep-the-body-healthy-smita-giri/">नोवामुंडी

: योगा से ही शरीर को स्वस्थ रखा जा सकता है – स्मिता गिरी
वहीं कर्नाटक की गेंदबाजी की बात करें तो गौतम ने 61 रन देकर 4 विकेट लिये, जबकि श्रेयाज गोपाल ने सबसे किफायती गेंदबाजी करते हुए मात्र 18 रन देकर 3 विकेट झटक लिये. वहीं कावेरप्पा ने 34 रन देकर 2 विकेट और शुभंग हेगड़े ने 16 रन देकर 1 विकेट लिये. कनार्टक की ओर से समर्थ आर ने 31 रन, मयेक अग्रवाल ने 20 रन बनाए. देवदत्त पाडिक्कल 20 और नीकीन जोसे 8 रन बनाकर नाबाद रहे. वहीं झारखंड की गेंदबाजी की बात करें तो शहवाज नदीम ने 40 रन देकर 1 विकेट और अनुकुल ने 12 रन देकर 1 विकेट लिये. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही