Search

 
 
 

जमशेदपुर : झारखंड बंद का ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक असर, नहीं चल रहे हैं वाहन

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) : ओल चिकी हूल बैसी संगठन की ओर से मंगलवार को बुलाएं गए झारखंड बंद का जमशेदपुर प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक असर देखने को मिला. बंद समर्थकों ने जगह-जगह टायर जलाकर मार्ग अवरुद्ध कर दिया. जिसके कारण बड़े वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद हो गई. बंद का सबसे ज्यादा असर टाटा-हाता रोड में करनडीह चौक पर दिखा. संगठन के महासचिव दुर्गा चरण मुर्मू के नेतृत्व में बंद समर्थकों ने करनडीह चौक जाम कर दिया. जिसके कारण टाटा से हाता, सुंदरनगर, जादूगोड़ा की ओर जाने वाले वाहन सड़क किनारे खड़े हो गए. वही विपरीत दिशा से आने वाले वाहन भी जगह जगह खड़े हो गए. हालांकि दो पहिया एवं तीन पहिया वाहन चालक ग्रामीण क्षेत्र के अलग-अलग रूट से आना जाना करते रहे. इसे भी पढ़ें :किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-people-are-forced-to-wake-up-from-the-terror-of-elephant/">किरीबुरु

: हाथी के आतंक से रतजगा करने को विवश हैं लोग

मूकदर्शक बनी रही पुलिस

[caption id="attachment_687839" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/पुलिस-300x140.jpeg"

alt="" width="300" height="140" /> मूकदर्शक बन खड़ी पुलिस[/caption] करनडीह चौक पर बंद समर्थकों के द्वारा सड़क जाम करने के कारण आवागमन पूरी तरह ठप हो गया. मौके पर परसुडीह थाना की पुलिस एवं पुलिस लाइन से आए जवान तैनात दिखे. लेकिन बंद समर्थकों के आगे उनकी एक नहीं चली. मूकदर्शक बनकर पुलिस खड़ी रही. वही बंद समर्थक बीच सड़क पर बैठकर नारेबाजी करते रहे. दूसरी ओर सुंदरनगर से बंद समर्थक करनडीह चौक पहुंच गए हैं. जिसके कारण चौक पूरी तरह जाम हो गया है. लोग पैदल आना-जाना कर रहे हैं. लेकिन कोई भी वाहन आना जाना नहीं कर रहा है. बंद समर्थकों के विरोध को देखते हुए करनडीह एवं सुंदर नगर चौक की दुकानें भी बंद है. हालांकि खासमहल, गोलपहाड़ी एवं परसुडीह क्षेत्र की अधिकांश दुकानें खुली रही. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-unidentified-dead-body-found-floating-in-river-police-engaged-in-investigation/">जमशेदपुर

: नदी में तैरता मिला अज्ञात शव, जांच में जुटी पुलिस

भूरीडीह फाटक जाम रहने से बैरंग लौटी टाटा बदाम पहाड़ ट्रेन

[caption id="attachment_687841" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/tata-badampahad-300x200.jpg"

alt="" width="300" height="200" /> भूरीडीह फाटक पर खड़ी ट्रेन व पटरियों पर खड़े ग्रामीण[/caption] टाटा हाता रोड में सुंदरनगर एवं हाता के बीच स्थित भूरीडीह फाटक आज सुबह से ही बंद समर्थकों के द्वारा जाम कर दिया गया. जिसके कारण टाटा से बादाम पहाड़ जाने वाली मेमू ट्रेन फाटक पर काफी देर तक खड़ी रही. बंद समर्थकों के पटरी से नहीं हटने के कारण अंततः ट्रेन को पीछे की ओर पुनः टाटानगर ले जाया गया. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ट्रेन के वापस लौटने के बाद बंद समर्थक भी पटरी से हट गए. हालांकि बड़े वाहन अभी भी उक्त रोड से आना जाना नहीं कर रहे हैं. इसे भी पढ़ें :डुमरिया">https://lagatar.in/dumariya-bandh-supporters-landed-on-the-road-along-with-dhamsa-and-mandar-jammed-the-main-road/">डुमरिया

: धमसा व मांदर के साथ सड़क पर उतरे बंद समर्थक, मुख्य सड़क को किया जाम
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही