Search

 
 
 

जमशेदपुर : शहर के स्कूलों-कॉलेजों पर झारखंड बंद बेअसर, स्थगित रही इंटरमीडिएट की परीक्षा

 
Jamshedpur (Anand Mishra) : झारखंड स्टेट स्टूडेंट यूनियन की ओर से बुधवार को आहूत झारखंड बंद शहर के स्कूलों-कॉलेजों समेत सभी शिक्षण संस्थानों में बेअसर रहा. शहर में स्थित सभी स्कूल-कॉलेज खुले रहे. आम दिनों की तरह स्कूल-कॉलेजों में कक्षाओं का निर्धारित समय से संचालन हुआ. शहर में स्कूली वाहनों का परिचालन भी आम दिनों की तरह ही हुआ. इस दौरान कहीं भी वाहनों में आवागमन करनेवाले बच्चों को किसी तरह की परेशानी नहीं हुई. इसे भी पढ़ें : 2015">https://lagatar.in/allotment-209-plots-of-housing-board-canceled-in-2015-restored-beneficiaries-start-getting-possession-flats/">2015

में रद्द आवास बोर्ड के 209 प्लॉट का आवंटन पुनर्बहाल, लाभुकों को फ्लैट पर कब्जा मिलना शुरू
दूसरी ओर झारखंड अधिविद्य परिषद (जैक) की ओर से आयोजित इंटरमीडिएट की परीक्षा आज स्थगित रही. झारखंड बंद के मद्देनजर परिषद की ओर से पूर्व में ही आज की परीक्षा स्थगित करने की घोषणा कर दी गयी थी. अब यह परीक्षा आगामी दिनों में होगी. चूंकि परिषद की ओर से इंटरमीडिएट की परीक्षा स्थगित कर दी गयी थी. अतः कुल मिलाकर इंटर की परीक्षा को छोड़ शहर के सभी शिक्षण संस्थानों में सामान्य रूप से पठन-पाठन समेत संबंधित गतिविधियों का संचालन हुआ. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही