Search

 
 
 

Jamshedpur : डिमना में खुला-झारखंड बिहार का पहला सर्वो लॉउंज

 
Jamshedpur (Ranjit Kumar Sharma) : जमशेदपुर के डिमना चौक स्थित इंडियन आयल सर्वो लुब्रिकेंट के श्री लुब्रिकेंट स्टोर में झारखंड बिहार का पहला सर्वो लॉउंज का उद्घाटन शुक्रवार को किया गया. लुब्रिकेंट के कार्यकारी निदेशक हेड क्वार्टर आर उदय कुमार, कार्यकारी निदेशक सह स्टेट हेड संजीव कुमार चौधरी और सीनियर जीएम विकास बहल ने संयुक्त रूप से उद्घाटन किया. बिहार झारखंड का यह पहला सर्वो लॉउंज है, जहां ग्राहकों को एक छत के नीचे लुब्रिकेंट से संबंधित सारी सुविधा और सभी प्रोडक्ट मिलेगा. मौके विकास बहल ने लुब्रिकेंट की विशेषता को बताया. कार्यक्रम के दौरान शहर के बेस्ट परफॉर्मर डीलर को सम्मानित किया गया. इस मौके पर सर्वो लॉउंज के मालिक अनिल कुमार श्रीवास्तव, आरपी श्रीवास्तव, विमल श्रीवास्तव, आयुष श्रीवास्तव, जितेंद्र श्रीवास्तव, कमल कजारिया, वरुण शर्मा, प्रेम श्रीवास्तव, सुरेंद्र सिंह अन्य मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : Jadugoda">https://lagatar.in/jadugoda-many-senior-officers-of-ucil-transferred/">Jadugoda

: यूसिल के कई वरीय अधिकारियों का तबादला
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही