Search

 
 
 

जमशेदपुर : कोल्हान विश्वविद्यालय के ब्रांच ऑफिस में झारखंड छात्र मोर्चा ने जड़ा ताला

 
Jamshedpur (Anand Mishra) :  जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज के प्राचार्य डॉ अमर सिंह को हटाये जाने की मांग को लेकर झारखंड छात्र मोर्चा की जिला इकाई ने मंगलवार को साकची स्थित कोल्हान विश्वविद्यालय शाखा कार्यालय में तालाबंदी कर दी. मोर्चा की ओर से कहा गया है कि जब तक डॉ सिंह को प्राचार्य पद से हटाया नहीं जाता है, तब तक ताला बंद रहेगा. यदि मांग पूरी नहीं हुई, तो लेकर मोर्चा कोल्हान विश्वविद्यालय के कुलपति कार्यालय में भी तालाबंदी करेगा. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-students-and-educational-institutions-engaged-in-the-preparation-of-saraswati-puja-increased-brightness-in-the-market/">जमशेदपुर

: सरस्वती पूजा की तैयारी में जुटे छात्र व शिक्षण संस्थान, बाजार में बढ़ी रौनक
मोर्चा के नेताओं ने जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज के प्राचार्य को हटाने की मांग को लेकर विश्वविद्यालय के दौरे पर आयी नैक की टीम से भी मिलने की बात कही है. मोर्चा ने कहा है कि विश्वविद्यालय में नैक की टीम आयी है, इस क्रम में छात्र प्रतिनिधियों की अनदेखी की गयी है. इस मसले को लेकर मोर्चा विश्वविद्यालय में धरना-प्रदर्शन भी कर सकता है. शाखा कार्यालय में तालाबंदी करने वालों में मोर्चा के कोल्हान सचिव पप्पू यादव, जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार कामत, बिपिन शुक्ला, एमडी गुलाब समेत कई छात्र-छात्राएं शामिल थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही