Search

 
 
 

जमशेदपुर : झारखंड डिप्लोमा स्तर संयुक्त परीक्षा 2021 हुई, 2152 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : झारखंड डिप्लोमा स्तर संयुक्त परीक्षा 2021 रविवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई. इस संबंध में जिला शिक्षा पदाधिकारी एसडी तिग्गा ने बताया कि झारखंड डिप्लोमा स्तर संयुक्त परीक्षा 2021 में शामिल होने वाले कुल 8160 परीक्षार्थी के लिए जिले में 16 परीक्षा केन्द्र बनाए गए थे. इसमें दो पालियों में परीक्षा ली गई. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-banna-gupta-to-hold-high-level-meeting-in-ranchi-regarding-railway-over-bridge/">जमशेदपुर

: रेलवे ओवर ब्रिज को लेकर रांची में हाई लेवल मीटिंग कराएंगे बन्ना गुप्ता
उन्होंने बताया कि पहली पाली में कुल 2130 और दूसरी पाली में 2152 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. सभी केन्द्रों परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से सपंन्न हुई. रांची सहित अन्य दूसरे जिले के परीक्षार्थियों का सेंटर पूर्वी सिंहभूम में पड़ा था. जिला प्रशासन द्वारा कदाचार मुक्त परीक्षा आयोजित करने के लिए 16 स्टैटिक एवं 9 जोनल दंडाधिकारी, 16 पुलिस पदाधिकारी के साथ पुलिस बल की तैनाती की गई थी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही