Jamshedpur (Sunil Pandey) : जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र के खकड़ीपाड़ा पंचायत स्थित ग्राम विकास केंद्र मैदान में बुधवार को पंचायत स्तरीय महिला समूह सम्मेलन का आयोजन किया गया. जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में सतारूढ़ दल के सचेतक सह विधायक मंगल कालिंदी शामिल हुए. उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए मौके पर विधायक मंगल कालिंदी ने कहा कि हेमंत सरकार के द्वारा विभिन्न योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने का कार्य किया जा रहा है. महिलाएं आगे आएं. हर माध्यम से महिलाओं को प्रोत्साहन देना सरकार की प्राथमिकताओं में है. मौके पर उपस्थित मुखिया संघ के जिला अध्यक्ष पलटन मुर्मू ने कहा कि विधायक मंगल कालिंदी विकास कार्य और क्षेत्र की समस्याओं का समाधान तेजी से कर रहे हैं. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-agarwal-sammelan-will-organize-khichdi-distribution-and-kite-festival-on-january-14-at-domuhani-beach/">जमशेदपुर
: अग्रवाल सम्मेलन 14 जनवरी को दोमुहानी तट पर खिचड़ी वितरण एवं पतंग उत्सव का करेगा आयोजन
: को-ऑपरेटिव कॉलेज के जूलॉजी विभाग में व्याख्यान आयोजित [wpse_comments_template]
: अग्रवाल सम्मेलन 14 जनवरी को दोमुहानी तट पर खिचड़ी वितरण एवं पतंग उत्सव का करेगा आयोजन
महिलाओं ने झामुमो की सदस्यता ग्रहण की
कार्यक्रम में आजसू पार्टी की महिला नेत्री बुलबुल दास और जयश्री घोष के नेतृत्व में काफी संख्या में महिला समूह के सदस्यो ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के विकास कार्य, विधायक मंगल कालिंदी की कार्यशैली और महिलाओं को दिए जाने वाले सम्मान से प्रभावित होकर झामुमो की सदस्यता ग्रहण की. सभी को विधायक ने झामुमो पार्टी में शामिल कराया. कार्यक्रम को सफल आयोजन करने के लिए मुखिया चांदमनी बारदा, सागर महतो, घासीराम बारदा, पंकज गोप,रवि भकत,यमुना हो समेत अन्य मौजूद थे. कार्यक्रम में मुख्य रूप से ग्राम प्रधान कृष्ण मांझी, सुभाष कर्मकार, संजय दास, आलोक भगत, अशित गोप सहित अन्य लोग शामिल हुए. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-lecture-organized-in-zoology-department-of-co-operative-college/">जमशेदपुर: को-ऑपरेटिव कॉलेज के जूलॉजी विभाग में व्याख्यान आयोजित [wpse_comments_template]
Leave a Comment