Search

 
 
 

जमशेदपुर : झारखंड सरकार का इंडस्ट्रियल टाउन बनाने का फैसला सही : टीवी नरेंद्रन

 
Jamshedpur (Rohit Kumar) : टाटा स्टील के एमडी टीवी नरेंद्रन ने शहर के वरिष्ठ नागरिकों और गणमान्य लोगों के साथ केक काटकर नये साल का स्वागत किया. बिष्टुपुर स्थित रुसी मोदी सेंटर फॉर एक्सीलेंस में आयोजित कार्यक्रम में केक कटिंग कार्यक्रम आयोजित हुआ. मौके पर टिनप्लेट के पूर्व एमडी आरएन शर्मा, टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नु समेत अन्य लोग मौजूद थे. इस दौरान टाटा स्टील के एमडी टीवी नरेंद्रन के साथ उपाध्यक्ष चाणक्य चौधरी समेत तमाम अधिकारीगण मौजूद थे. इस अवसर पर एमडी ने सभी नव वर्ष की बधाई दी और कंपनी द्वारा किये जाने वाले कार्यों की जानकारी दी. बताया कि आने वाला साल भी चुनौतियों से भरा रहेगा. चीन जैसे देशों के स्टील के सेक्टर में बढ़ते निर्यात के कारण काफी परेशानी बढ़ रही है. इसको लेकर भी रणनीति के तहत काम करने की जरूरत है. स्टील सेक्टर को आगे बढ़ाने के लिए सरकारों के प्रयासों का सकारात्मक असर रहा है और टाटा स्टील का मुनाफा काफी बेहतर हुआ है. उन्होंने बताया कि कंपनी को और आगे ले जाने के लिए विस्तारीकरण पर काम चल रहा है. टाटा स्टील को ओड़िशा प्लांट के विस्तार के साथ ही जमशेदपुर के सारे डाउनस्ट्रीम प्लांट का भी विस्तार होगा. कंपनी करीब तीन हजार करोड़ रुपये का निवेश जमशेदपुर और आसपास के लिए कर रही है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-hundreds-of-people-joined-bharatiya-jantantra-morcha-in-burmamines/">जमशेदपुर

: बर्मामाइंस में सैकड़ों लोगों ने थामा भारतीय जनतंत्र मोर्चा का दामन

कार्बन उत्सर्जन को जीरो करने का प्रयास

टीवी नरेंद्रन ने इंडस्ट्रियल टाउन बनाने को लेकर झारखंड सरकार द्वारा लिये गये फैसले का स्वागत किया है. कहा कि झारखंड सरकार ने जमशेदपुर के विकास को लेकर काफी बेहतर काम किया है. इंडस्ट्रियल टाउन बनाने का फैसला सही है. इंडस्ट्रियल टाउन बनने से शहर का विकास होगा और शहर को एक नयी पहचान मिलेगी. टाटा स्टील हमेशा से चाहती थी कि इंडस्ट्रियल टाउन बनाया जाये. इसको लेकर नागरिकों ने भी कंपनी का समर्थन किया है. उन्होंने कहा कि टाटा स्टील कार्बन उत्सर्जन को जीरो करने के लिए लगातार काम कर रही है. वे लोग अभी चीन के निर्यात को लेकर वेट एंड वाच की स्थिति में है. इसके बाद टाटा स्टील समेत देश की सारी स्टील कंपनियां एक बार फिर से डंपिंग ड्यूटी को बढ़ाने की मांग करेगी जैसे 2015 में हुआ है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही