Search

 
 
 

जमशेदपुर : झारखंड होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन ने स्वास्थ्य मंत्री के कार्यालय पर किया प्रदर्शन

 
Jamshedpur (Mujtaba Haider Rizvi) : समान कार्य समान वेतन की मांग को लेकर झारखंड होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन ने रविवार को स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के आवासीय कार्यालय पर प्रदर्शन किया. स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन सौंपा गया. गृह रक्षकों कहना है कि झारखंड में कुल 20 हजार गृह रक्षक हैं. इनमें से 12 हजार गृह रक्षक को ही ड्यूटी मिल पाती है. बड़ी संख्या में गृह रक्षक ड्यूटी पाने के लिए बेरोजगार बैठे रहते हैं. उन्होंने मांग की कि गृह रक्षकों को नियमित ड्यूटी भी दी जाए. इसे भी पढ़ें :गालूडीह">https://lagatar.in/galudih-bjp-mandal-celebrated-pandit-deendayal-upadhyays-birth-anniversary/">गालूडीह

: भाजपा मंडल ने मनाई पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती

अल्प वेतन भोगी दैनिक कर्मी हैं होमगार्ड

होमगार्डों का कहना है कि गृह रक्षक अल्प वेतन भोगी दैनिक कर्मी है. जब वह प्रतिनियुक्त होते हैं, तो उन्हें प्रत्येक कार्य दिवस पर 500 रुपए दिया जाता है. जबकि, उनसे सुरक्षा के सारे काम लिए जाते हैं. इसलिए, मांग कर रहे हैं कि जितना मानदेय अन्य सरकारी कर्मचारियों को दिया जाता है. उतना ही मानदेय दिया जाए. इसे भी पढ़ें :चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-bike-accident-two-injured-treated-in-chc/">चाकुलिया

: बाइक दुर्घटनाग्रस्त,दो घायल,सीएचसी में इलाजरत
--  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही