Search

 
 
 

जमशेदपुर : झारखंड जनता दल का जदयू में होगा विलय : गौतम सागर राणा

 
Jamshedpur : झारखंड जनता दल के केंद्रीय अध्यक्ष गौतम सागर राणा ने निर्मल गेस्ट हाउस में कहा कि झारखंड जनता दल का विलय 16 अक्तूबर को जदयू में कर दिया जायेगा. इसके लिये रांची के कार्णिवाल हॉल में एक समारोह का भी आयोजन किया जायेगा. बिष्टुपुर में आयोजित प्रेसवार्ता में गौतम सागर राणा ने कहा कि वर्तमान में भाजपा सांप्रदायिकता को बढ़ावा दे रही है. भाजपा का कहना है कि सिर्फ हिंदू ही राष्ट्रवादी हैं. जबकि ऐसा नहीं है. इसके लिये जनता और विपक्ष को एकजूट करने का काम किया जा रहा है. एक विचारधारा वाली पार्टी को जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है. पूंजीवाद, बेरोजगारी और घटिया सांप्रदायिक ताकतों के खिलाफ एक वैचारिक लड़ाई है. इसे भी पढ़ें : बड़कागांव">https://lagatar.in/close-to-the-high-tension-wire-tied-in-the-car-near-the-pay-turn/">बड़कागांव

हादसा : प्रत्यक्षदर्शी की जुबानी, ‘पगार मोड़ के पास गाड़ी में बंधा चोंगा हाईटेंशन तार से सटा, मचा कोहराम’

भाजपा से नाता तोड़ नीतीश ने बेहतर संदेश दिया

गौतम सागर राणा ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भाजपा से नाता तोड़कर बेहतर संदेश दिया है. वर्तमान राजनीतिक परीपेक्ष्य में आवश्यकता को समझते हुये झारखंड जनता दल का जदयू में विलय करने का निर्णय लिया गया है. 16 अक्तूबर के कार्यक्रम में पूरे राज्य से भारी संख्या में लोग पहुंचेंगे. इसके लिये सभी जिले से लोग पहुंचने वाले हैं.

ये थे मौजूद

प्रेसवार्ता में पार्टी के केंद्रीय उपाध्क्ष अर्जुन यादव, केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष प्रणय कुमार बबलु, संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष शारदा देवी, केंद्रीय महासचिव नसीम अंसारी, राजेश कुमार, सरायकेला जिलाध्यक्ष फुलेश्वर साह, पूर्वी सिंहभूम के जिला अध्यक्ष रंजीत कुमार सिंह, सपन डे, मजदूर नेता दुर्गा राम बैठा, सुबिमल मैती, उपेंद्र रजक, कैलाश पाल, सलाउद्दीन खान, भोला रजक, मंसूर आलम, कमलीउद्दीन खान, प्रमोद रजक, आरपी राही, रामनाथ शर्मा, शेख अफरोज, राकेश शर्मा, महेश, राहुल सिंह, सुशील कुमार, मनोज गिरि, चंद्रशेखर सिंह आदि मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-two-crore-stolen-from-businessman-ajay-modis-house-in-rajendranagar/">जमशेदपुर

: राजेंद्रनगर में व्यापारी अजय मोदी के घर से दो करोड़ की चोरी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही