Search

 
 
 

जमशेदपुर : झारखंड क्रांतिकारी मजदूर यूनियन ने सुंदरनगर में किया विरोध-प्रदर्शन

 
Jamshedpur :   देश मे दो दिवसीय श्रमिक आम हड़ताल के दूसरे दिन सफल बनाने के लिए झारखंड क्रांतिकारी मजदूर यूनियन जमशेदपुर शाखा ने आम हड़ताल के समर्थन मे केन्द्र सरकार के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया. इस मौके पर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष कॉम फुदन मुर्मू ने कहा कि मोदी सरकार पूंजीपतियों के इशारे पर काम कर रही है. सार्वजनिक उपक्रमों को निजी हाथों में देने की साजिश रची जा रही है. एक-एक कर उपक्रमों को बेचा जा रहा है. मजदूरों पर लगातार प्रहार किया जा रहा है. इससे निजात पाने के लिए आंदोलन और संघर्ष ही एकमात्र रास्ता है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-kadma-resident-dies-after-being-hit-by-407-in-bistupur-another-injured/">जमशेदपुर

: बिष्टूपुर में 407 की चपेट में आने से कदमा निवासी की मौत, दूसरा घायल
यूनियन के संयुक्त महासचिव कॉम सागर बेसरा ने कहा कि मजदूर विरोधी चारों श्रम कानून से देश के मजदूर बंधुआ बनके रह जायेंगे. इससे फैक्टरी मालिकों की ओर से मजदूरों पर और शोषण बढ़ेगा. देश के विकास में अहम भूमिका निभाने वाले मजदूर और किसान देश की रीढ़ हैं. इसपर केंद्र सरकार की ओर से नए-नए कानून बनाकर लगातार हमले किये जा रहे हैं. मौके पर यूनियन के सचिव कॉम बाबूलाल मुर्मू, कोषाध्यक्ष कॉम गुडरा टुडू, सीमल हांसदा, शंकर सिंह, रामदास सोरेन, सन्नी मुर्मू, कुशनु मार्डी, चरण मुर्मू आदि मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : बिहार">https://lagatar.in/bihar-cabinet-expansion-soon-new-faces-may-get-a-chance/">बिहार

मंत्रिमंडल का विस्तार जल्द, नये चेहरों को मिल सकता हैं मौका
[wpdiscuz-feedback id="x2lv7am5yw" question="Please leave a feedback on this" opened="1"][/wpdiscuz-feedback]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही