Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : झारखंड पारी व 205 रनों से हारा, जीत के साथ हरियाणा ग्रुप में टॉप पर पहुंचा

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur (Rohit Kumar) : कीनन स्टेडिमय में चल रहे रणजी ट्रॉफी एलिट ग्रुप ए के मुकाबले में झारखंड को करारी हार झेलनी पड़ी. मैच के तीसरे दिन रविवार को हरियाणा ने झारखंड के पारी और 205 रनों से हरा दिया. झारखंड की पहली पारी 119 तो दूसरी पारी 185 रनों पर सिमट गई. पहली पारी में 119 रनों पर झारखंड को ऑल ऑउट करने के बाद हरियाणा ने फॉलोऑन दिया. दूसरी पारी में भी खेलनी उतरी झारखंड की टीम बिखर गई. सिर्फ ओपनर उत्कर्ष सिंह ने अर्धशतकीय पारी खेली. इसके अलावा कुमार सूरज ने 44 रनों का योगदान दिया. झारखंड से सौरभ तिवारी, कुमार कुशाग्र, कप्तान विराट सिंह दूसरी पारी में भी कुछ खास नहीं कर पाए. पहली पारी में पांच विकेट लेने वाले हरियाणा के स्पीनर जयंत यादव ने दूसरी पारी में पांच विकेट हासिल किया. उन्हें मैन ऑफ़ द मैच चुना गया. इस जीत के साथ हरियाणा एलिट ग्रुप ए में टॉप पर पहुंच गया है. जबकि हार के साथ झारखंड सातवें पायदान पर है. इसे भी पढ़ें : दो">https://lagatar.in/with-two-months-hard-work-craftsmen-prepared-attractive-idols-goddess-saraswati/">दो

महीने की मेहनत से शिल्पकारों ने तैयार की मां सरस्वती की आकर्षक मूर्तियां

हरियाणा ने पहाड़ सा स्कोर खड़ा किया

टॉस जीतकर हरियाणा ने पहले बल्लेबाजी की थी. टीम ने 509 रनों का पहाड़ का स्कोर बनाया. हरियाणा के लिए अंकित कुमार ने 109 और आईपीएल स्टार राहुल तेवतिया ने 144 रनों की शतकीय पारी खेली थी जबकि हुमांशु रामा ने 82 और सुमित कुमार ने 86 रनों की पारी खेली थी. रविवार को झारखंड ने पहली पारी में 119 रनों पर 9 विकेट के नुकसान पर खेलना शुरु किया. सिर्फ 10 मिटन के भीतर ही झारखंड की पहली पारी सिमट गई. इसे भी पढ़ें : डॉ">https://lagatar.in/dr-abhishek-showed-humanity-treated-the-child-by-donating-his-own-blood/">डॉ

अभिषेक ने मानवता का परिचय दिया, अपना ब्लड देकर बच्चे का इलाज किया

16 से राजस्थान से मुकाबला

16 फरवरी को कीनन स्टेडियम में झारखंड का मुकाबला राजस्थान से होगा. राजस्थान के लिए कई आईपीएल स्टार व अंतराष्ट्रीय खिलाड़ी खेलने जमशेदपुर आएंगे. दीपक हुड्डा, खलील अहमद, राहुल चहर समेत कई खिलाड़ी जमशेदपुर में अपना जलवा बिखेरेंगे. राजस्थान 18 प्वाइंट्स के साथ ग्रुप में चौथे स्थान पर है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही