Search

 
 
 

जमशेदपुर : झारखंड महिला मोर्चा ने की महिलाओं के लिए विशेष कानून बनाने की मांग

 
Jamshedpur (Ratan Singh) : झामुमो की महिला इकाई झारखंड महिला मोर्चा ने पूर्व सांसद सुमन महतो के नेतृत्व में राष्ट्रपति के नाम उपायुक्त को एक स्मारक पत्र सौंपा है. इसके माध्यम से महिलाओं की अस्मिता की रक्षा की मांग की गई है. पत्र में बताया गया है कि एक नवंबर को उत्तर प्रदेश स्थित शैक्षणिक संस्था आईआईटी-बीएचयू की छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना घटी थी. इस घटना को अंजाम देने वालों में सभी आरोपी केंद्र सरकार के बड़े-बड़े मंत्रियों के सहयोगी और भाजपा के आईटी सेल के पदाधिकारी रहे थे. आरोपियों का नाम सामने आने के बाद इस घटना को राजनीति की आड़ में लीपापोती करने का प्रयास किया गया था. अंतत जन आक्रोश और जनता के दबाव में सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-condolence-to-bjp-district-general-secretary/">आदित्यपुर

: भाजपा जिला महामंत्री को पितृशोक

महिलाओं के अपमान का आरोप

ऐसे ही घटना पिछले दिनों भारत की महिला पहलवानों के साथ भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष एवं भारतीय जनता पार्टी के सांसद बृज भूषण शरण सिंह द्वारा की गई थी. इतनी बड़ी घटना घटित होने के बाद भी भाजपा के किसी भी नेता ने इस पर खेत व्यक्त नहीं किया, जो देश की आधी आबादी महिलाओं का अपमान है. झारखंड महिला मोर्चा ने राष्ट्रपति से बीएचयू की छात्रा के साथ हुई घटना के सभी आरोपियों पर स्पीडी ट्रायल चला कर कठोर सजा दिलाने, महिला पहलवानों के साथ हुई घटना के आरोपी सांसद की सदस्यता समाप्त करते हुए न्यायिक आयोग से जांच कराने और महिलाओं के लिए विशेष कानून बनाने की मांग सरकार से की है, ताकि महिलाओं की अस्मिता की रक्षा की जा सके. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही