Search

 
 
 

जमशेदपुर : झारखंड मजदूर यूनियन ने टाटा मोटर्स गेट के सामने किया प्रदर्शन

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : झारखंड मजदूर यूनियन (झामयू) ने टाटा मोटर्स के कान्वाई चालकों की मांग को लेकर सोमवार को टाटा मोटर्स कंपनी गेट के समक्ष एक दिवसीय धरना दिया. यूनियन के नेताओं ने कंपनी प्रबंधन से जल्द से कान्वाई चालकों को उनके अधिकार देने की मांग की. उल्लेखनीय है कि वर्षों से कान्वाई चालक समय-समय पर अपनी मांग को लेकर आंदोलन करते रहे हैं. लेकिन आज तक इनके आंदोलन पर टाटा मोटर्स कंपनी प्रबंधन ने कोई ठोस निर्णय नहीं लिया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-house-taken-on-rent-in-the-name-of-running-school-not-paying-rent-for-two-years-complaint-to-dc/">जमशेदपुर

: स्कूल चलाने के नाम पर भाड़े पर लिया घर, दो वर्षों से नहीं दे रहा किराया, डीसी से शिकायत
सोमवार को झारखंड मजदूर यूनियन के अध्यक्ष सह राज्य के पूर्व मंत्री दुलाल भुइयां ने एक बार फिर कंपनी के 975 कान्वाई चलाकों के हितों को लेकर धरना दिया. दुलाल भुइयां ने कहा कि कान्वाई चालकों को महीने में 40 से 50 हजार रुपए वेतन और सभी मेडिकल, पीएफ, ईएसआई की सुविधा मिलनी चाहिए. उन्हें केवल रोजाना 350 रुपए मजदूरी दी जाती है, जो बहुत कम है. टाटा मोटर्स प्रबंधन को इस संबंध में जल्द से जल्द ठोस निर्णय लेना चाहिए. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही