Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : टाटा मोटर्स एवं बीवीजी कंपनी प्रबंधन से वार्ता के बाद झारखंड मजदूर यूनियन ने आंदोलन स्थगित किया

Jamshedpur (Sunil Pandey) : टाटा मोटर्स की वेंडर कंपनी बीवीजी के अधीन कार्यरत सफाईकर्मियों के मामले में गुरूवार को यूनियन, सफाईकर्मियों एवं कंपनी प्रबंधन की त्रिपत्रीय वार्ता हुई. वार्ता सकारात्मक रही. जिसके कारण पांच अगस्त से कंपनी के खिलाफ आंदोलन की घोषणा कर चुकी झारखंड मजदूर यूनियन ने अपना आंदोलन स्थगित कर दिया. इस संबंध में जानकारी देते हुए यूनियन के केंद्रीय सचिव राजेश कुमार सामंत ने बताया कि बीवीजी कंपनी ने सफाईकर्मियों की मांगो को मान लिया. जिसके कारण पांच अगस्त से प्रस्तावित कंपनी के गेट पर धरना एवं घेराव को स्थगित कर दिया गया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-manish-was-released-on-bail-five-days-before-tinkus-murder/">जमशेदपुर:

टिंकू की हत्या के पांच दिन पहले ही जमानत पर छूटा था मनीष

26 दिन काम एवं स्किल्ड रेट देने पर बनी सहमति

वार्ता में शामिल झारखंड मजदूर यूनियन के केंद्रीय अध्यक्ष दुलाल भुइयां मौजूद थे. उनके समक्ष कंपनी प्रबंधन के प्रतिनिधि ने मजदूरों को नियमित रुप से काम देने के साथ ही स्किल्ड रेट प्रदान करने पर सहमति दी. वहीं काम से हटाए गए सूरज मुखी को दोबारा काम पर रखने की सहमति दी. दुलाल भुइयां ने बताया कि झारखंड मजदूर यूनियन हमेशा मजदूरों के साथ खड़ी रहेगी. जब-जब मजदूर हित के खिलाफ कोई भी कंपनी प्रबंधन कार्य करेगा उसके खिलाफ यूनियन आंदोलनात्मक रूख अख्तियार करेगी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-mobile-looted-from-railway-employee-in-bagbera/">जमशेदपुर:

बागबेड़ा में रेल कर्मचारी से मोबाइल लूटा

वार्ता में ये लोग थे मौजूद

झारखंड मजदूर यूनियन के जिला उपाध्यक्ष किशोर मुखी, जेना जामुदा, सपन करवा, अमित दास, भूपती सरदार, छोटे सरदार, बहादुर शर्मा, सूरज मुखी, अरुण मुखी, राजू मुखी, बर्मा मुखी, तुलसी मुखी, साबित्री मुखी, सुनीता शांडिल, मालती सरदार, पूर्णिमा मुखी, प्रीति मुखी के अलावे टाटा मोटर्स और बीवीजी कंपनी की ओर से देवजीत दास, पंकज सिन्हा, राजू सिंह, अविनाश मिश्रा, सतीश सिंह आदि मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-married-woman-kidnapped-from-kamalpur/">जमशेदपुर

: कमलपुर से शादी-शुदा महिला का अपहरण
  [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही