Search

 
 
 

जमशेदपुर : शिक्षा मंत्री से मिला झारखंड अल्पसंख्यक माध्यमिक शिक्षक संघ, वेतन भुगतान की मांग

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : झारखंड अल्पसंख्यक माध्यमिक शिक्षक संघ के पूर्वी सिंहभूम एवं पश्चिमी सिंहभूम के प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो से रांची स्थित आवास पर मुलाकात की. प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें पुष्पगुच्छ देकर नव वर्ष की शुभकामनाएं एवं बधाई दी. इस दौरान दोनों जिले के आठ-आठ अल्पसंख्यक माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों का पिछले तीन माह से लंबित वेतन भुगतान के संबंध में उन्हें एक ज्ञापन सौंप कर यथाशीघ्र वेतन भुगतान कराने का आग्रह किया. शिक्षा मंत्री ने कहा कि यह विषय संज्ञान में है और यथाशीघ्र वेतन भुगतान की वैकल्पिक व्यवस्था कर दी जाएगी. उन्होंने अपने सचिव को इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-hundreds-of-schemes-worth-over-rs-50-crore-including-mla-fund-were-completed-in-jamshedpur-east-vice-in-three-years/">जमशेदपुर

: तीन वर्षों में जमशेदपुर पूर्वी विस में विधायक निधि समेत 50 करोड़ से अधिक की सैकड़ों योजनाएं हुई पूरी

कोल्हान आरडीडीई के निलंबन के बाद पद है रिक्त

ज्ञात हो कि पिछले अक्टूबर माह से आरडीडीई, कोल्हान प्रमंडल चाईबासा के निलंबित होने के बाद पद रिक्त होने के कारण पूरे कोल्हान प्रमंडल में अल्पसंख्यक माध्यमिक विद्यालयों के लगभग 450 शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मियों का वेतन भुगतान लंबित है. इस विषय में संघ द्वारा सतत प्रयास चल रहा है. प्रतिनिधिमंडल में संघ के अध्यक्ष शशि भूषण दुबे, उपाध्यक्ष पलविंदर सिंह, सचिव नागेश्वर प्रसाद, संयुक्त सचिव श्री शिशु लाल महतो एवं विजय कुमार उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही