Search

 
 
 

Jamshedpur : झारखंड आंदोलनकारी सूर्य सिंह बेसरा को महिलाओं ने पीटा, बाल भी खींचे, TMH में भर्ती

Jamshedpur :  बताया जाता है कि जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित गोपाल मैदान में मंगलवार देर शाम टाटा स्टील का संवाद कार्यक्रम था. सूर्य सिंह बेसरा भी इस कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे. इसी दौरान अचानक महिलाओं के एक समूह ने उन पर हमला कर दिया. महिलाओं ने उनके साथ मारपीट की.
 
सूर्य सिंह बेसरा पर हमला

Jamshedpur :  झारखंड अलग राज्य आंदोलन के प्रमुख नेता और पूर्व विधायक सूर्य सिंह बेसरा पर मंगलवार देर रात महिलाओं के एक समूह ने हमला किया. बताया जाता है कि महिलाओं ने उन्हें दौड़ा-दौड़ाकर पीटा और बाल भी खींचे. इस घटना में सूर्य सिंह बेसरा घायल हो गए. उनका इलाज टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) में चल रहा है. 

 

बताया जाता है कि जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित गोपाल मैदान में मंगलवार देर शाम टाटा स्टील का संवाद कार्यक्रम था. सूर्य सिंह बेसरा भी इस कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे. इसी दौरान अचानक महिलाओं के एक समूह ने उन पर हमला कर दिया. महिलाओं ने उनके साथ मारपीट की.

 

मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव कर उन्हें महिलाओं के चंगुल से बाहर निकाला. इसके बाद घायल अवस्था में उन्हें टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. फिलहाल घटना के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है. बताया जा रहा है कि महिलाओं के समूह ने बिष्टुपुर थाना पहुंचकर सूर्य सिंह बेसरा के खिलाफ शिकायत भी दर्ज कराई है. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही