Search

 
 
 

जमशेदपुर : झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ ने डीईओ को सौंपा ज्ञापन

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को जिला अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह के नेतृत्व में शिक्षकों की समस्याओं से संबंधित एक मांग पत्र जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) निर्मला कुमारी बरेलिया को सौंपा. इस संबंध में जिला अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में सरपल्स शिक्षकों के नामों की सूची जो शिक्षक ट्रांसफर पोर्टल पर उपलब्ध है उसमें अनेक खामियां है. इससे जिले के शिक्षकों के बीच ऊहापोह की स्थिति बनी हुई है. पूर्व में सरपल्स शिक्षकों के लिए जारी सूची में कुल 43 शिक्षकों के नाम अंकित थे. जबकि वर्तमान जारी सूची में करीब 370 शिक्षकों के नाम प्रकाशित किए गए है, जो आधारहीन है. जिन विद्यालय में छात्रों की संख्या अधिक है तथा शिक्षक कम है वैसे विद्यालय के शिक्षकों का नाम भी इस सूची में दर्ज है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-bjmo-leaders-paid-tribute-to-late-bjp-leader-manmohan-choudhary-and-jainarayan-singh/">जमशेदपुर

: भाजमो नेताओं ने दिवंगत भाजपा नेता मनमोहन चौधरी व जयनारायण सिंह को दी श्रद्धांजलि

सूची में सुधार करने की मांग

उल्लेखनीय है कि सरपल्स हुए शिक्षकों को अपना डाटा 19 अगस्त तक पोर्टल पर अपलोड करना है. जिला अध्यक्ष ने डीईओ से सरपल्स शिक्षकों की जारी सूची में सुधार करने की मांग की. डीईओ ने प्रतिनिधि मंडल को आश्वस्त किया कि सरपल्स शिक्षकों की सूची की जांच करने के पश्चात कार्रवाई करेंगी. प्रतिनिधि मंडल में संगठन सचिव अरुण कुमार, राजेंद्र कुमार कर्ण, रामाकांत शुक्ला, शाहिद इकबाल, शिवाजी सिंह, संतोष कुमार शर्मा, इफ्तिकार हसन, मुर्शिद इमाम, शमशाद अकरम सहित अन्य शिक्षक उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही