Search

 
 
 

जमशेदपुर : झारखंड पब्लिक स्कूल, कपाली ने चुनाव संबंधित जागरूकता अभियान का किया आयोजन

 
Jamshedpur (Anand Mishra) : झारखंड पब्लिक स्कूल, कपाली ने चुनाव के महत्व को समझाने के लिए एक जागरूकता अभियान चलाया गया. इस अभियान के तहत स्कूल के सहयोगी संयोजक शाहजेब अहसन और शिक्षकों ने बच्चों के साथ मिलकर कपाली के गौसनगर, ताजनगर, टी ओ पी चौक, हरिमंदिर और उनके आसपास में पोस्टर लगाए और लोगों में जागरूकता फैलाई. इस अभियान के द्वारा 25 तारीख को बूथ पर जाकर अपना मतदान करने की महत्वत को बताया गया. "मतदान करना हमारा अधिकार है," यह संदेश सभी तक पहुंचाया गया. इसे भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-two-model-polling-stations-were-created-in-chirkunda-municipal-council-area/">धनबाद

: चिरकुंडा नगर परिषद क्षेत्र में दो आदर्श मतदान केंद्र बनाए गए
शाहजेब अहसन ने बताया कि हमारे बच्चे देश का भविष्य हैं और आने वाले दिनों में युवा मतदाता के रूप में अपना मत देंगे. इस अभियान के माध्यम से बच्चों में भी मतदान के प्रति जागरूकता हुई. स्कूल के प्रधानाध्यापक ने इस अभियान को समर्थन दिया और छात्रों को चुनावी प्रक्रिया के महत्व को समझाने के लिए संगठन किया. अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों में चुनाव के प्रति जागरूकता और सक्रिय भागीदारी को बढ़ाना था. इस सफल अभियान में स्कूल के सभी सदस्यों ने सक्रिय रूप से भाग लिया और इसे एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में स्वीकार किया. साथ ही, स्कूल ने सामाजिक संबंधों को मजबूत करने और नागरिकता के महत्व को समझाने का भी संदेश दिया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही