Search

 
 
 

जमशेदपुर : झारखंड साहित्य संस्कृति परिषद का बैठक 2 जुलाई को, साहित्यिक पत्रिका झारखंड प्रभा के प्रकाशन पर होगी चर्चा

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) : झारखंड प्रभा एक बहुभाषी साहित्यिक पत्रिका है जो पोटका प्रखंड से प्रतिवर्ष दुर्गापूजा के अवसर पर झारखंड साहित्य संस्कृति परिषद की ओर से निकलती है. इसका मुख्य उद्देश्य नई साहित्यिक प्रतिभाओं की खोंज करना और अपरिचित साहित्यकारों की रचनाओं को जगह देना है. यह काम परिषद 2005 से कर रहा है. इस वर्ष झारखंड प्रभा का 16 वां अंक का प्रकाशन होगा. इस सिलसिले में 2 जुलाई 2023 को अपराह्न 4 बजे माताजी आश्रम हाता में कवि, लेखक और परिषद के सदस्यों के बीच एक जरुरी बैठक रखी गई है. जिसमें विगत वर्ष की पत्रिका का आय व्यय और इस वर्ष 16 वें अंक के प्रकाशन पर चर्चा की जायेगी. परिषद के सचिव शंकर चंद्र गोप और झारखंड प्रभा के संपादक सुनील कुमार दे ने संयुक्त रूप से बैठक में उपस्थित होने के लिए सभी साहित्यकारों और सदस्यों को निवेदन किया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-tata-motors-will-have-a-holiday-on-june-17-18/">जमशेदपुर

: टाटा मोटर्स में 17-18 जून को रहेगी छुट्टी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही