Search

 
 
 

जमशेदपुर : झारखंड सिख प्रतिनिधि बोर्ड ने विदेश मंत्रालय से की गुरुद्वारों को सुरक्षा देने की मांग

 
Jamshedpur : झारखंड सिख प्रतिनिधि बोर्ड की बैठक शनिवार को आयोजित की गई. बैठक में अफगानिस्तान काबुल में गुरुद्वारे पर हुए हमले की निंदा करते हुए विदेश मंत्रालय से मांग की गई कि अफगानिस्तान में रहने वालों सिखों को वहां से सुरक्षित बाहर निकाला जाए. गुरुद्वारों पर किसी तरह के हमले को हम बर्दाश्त नहीं करेंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह से मांग की गई कि इस घटना को संज्ञान में लेकर विदेश मंत्रालय की ओर से जल्द से जल्द कार्रवाई की जाए. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-st-xaviers-silver-jubilee-celebrations-to-be-celebrated-on-june-25/">चक्रधरपुर

: 25 जून को मनाया जाएगा सेंट जेवियर्स इंग्लिश स्कूल का रजत जयंती समारोह
सिख समाज द्वारा भारत सरकार से सभी गुरुद्वारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की गई. बैठक में परविंदर सिंह सोहल, जितेंद्र सिंह बब्बू, गुरदीप सिंह लाडी, सरबजीत सिंह, सुरेंद्र सिंह शिंदे, जसवीर सिंह, सरताज सिंह, जुझार सिंह, सुरजीत सिंह ख़ुशीपुर, त्रिलोचन सिंह, कुलविंदर सिंह पन्नू, मनजीत सिंह, रंजीत सिंह सेखों, बलजीत सिंह उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही