Search

 
 
 

जमशेदपुर : झारखंड स्टेट बार काउंसिल के उपाध्यक्ष राजेश शुक्ल ने सीएम को लिखा पत्र

 
Jamshedpur : झारखंड स्टेट बार काउंसिल के उपाध्यक्ष राजेश कुमार शुक्ल ने राज्य के सभी जिला और अनुमंडल न्यायालयों में आधारभूत संरचना बढ़ाने तथा अधिवक्ताओं के लिए बेहतर सुविधा को लेकर राज्य सरकार को पत्र लिखा है. शुक्ल ने राज्य के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह को अपने ई-मेल के जरिए पत्र में लिखा है कि कोल्हान के घाटशिला, सरायकेला, चांडिल, चाईबासा, चक्रधरपुर में अधिवक्ताओं को बेहतर आधारभूत संरचना नही रहने से भारी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है. मुवक्किलों के लिए भी बैठने और जन सुविधा की व्यवस्था का अभाव है. राज्य सरकार के भवन निर्माण विभाग को जिला और अनुमंडल न्यायालयों के भवनों की मरम्मत और उसके रख-रखाव पर ध्यान देने की जरूरत है. कई जिला और अनुमंडल न्यायालयों में भवन पुराने और जर्जर हो गए है. इसे भी पढ़ें : मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-tribal-kudmi-samaj-will-block-rail-wheel-on-20-september/">मनोहरपुर

: आदिवासी कुड़मी समाज 20 सितंबर को करेगा रेल चक्का जाम

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने का आग्रह

बरसात के मौसम में अधिवक्ता न्यायालय प्रांगण में प्लास्टिक का छतरी लगाकर बैठने को मजबूर है, इसलिए राज्य सरकार को अच्छी सुविधा उपलब्ध करानी चाहिए. न्यायालयों में दो पहिया और चार पहिया वाहनों को खड़ा करने के लिए पड़ाव की व्यवस्था हों ताकि अधिवक्ताओं को सड़क पर गाड़ी नही लगानी पड़े. शुक्ल ने पत्र की प्रति राज्य के राज्यपाल और मुख्यमंत्री को भी भेजा है, साथ ही सभी जिला और अनुमंडल न्यायालयों में न्यायिक, प्रशासनिक, बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों और आरक्षी सेवा के अधिकारियों की एक संयुक्त समिति बनाकर आधारभूत संरचना की स्थिति का जायजा लेने तथा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कराने का भी आग्रह किया है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही