Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : झारखंड राज्य अस्थाई विद्युत कर्मचारी संघ ने जीएम से की मुलाकात, सौंपी कर्मचारियों की सूची

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : झारखंड राज्य अस्थायी विद्युत कर्मचारी संघ का प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को जेवीबीएनएल के जीएम से मुलाकात कर उन्हें 87 अस्थायी विद्युत कर्मचारियों की सूची सौंपी. इस संबंध में झारखंड राज्य अस्थायी विद्युत कर्मचारी संघ के महामंत्री अशोक कुमार गिरी ने बताया कि 87 विद्युत कर्मी 2017 से अपने स्थायीकरण की मांग को लेकर संघर्ष कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा 2017 से कर्मचारियों के वेतन का भुगतान नही किया जा रहा है. इस संबंध में संघ द्वारा 2017 में झारखंड उच्च न्यायालय में याचिका दायर की गई थी. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-webinar-on-the-occasion-of-womens-equality-day-at-womens-college/">चाईबासा

: महिला कॉलेज में महिला समानता दिवस के अवसर पर वेबिनार

उच्च न्यायालय ने सीएमडी को भुगतान का दिया था आदेश

उच्च न्यायालय द्वारा सुनवाई करते हुए विभाग के सीएमडी को आदेश दिया था कि वे अस्थायी कर्मचारियों के स्थायीकरण के साथ ही उनके बकाए वेतन के भुगतान कर दिया जाए.सीएमडी द्वारा कोर्ट में यह स्वीकार किया की जल्द ही इन कर्मचारियों के स्थायीकरण से संबंधित प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी. अशोक कुमार गिरी ने कहा कि विभाग द्वारा सभी अस्थायी कर्मचारियों को दस्तावेज जमा करने को कहा गया है. इस क्रम में आज जीएम कार्यालय में 78 अस्थायी कर्मचारियों की सूची के साथ ही उनके दस्तावेज जमा कराए गए हैं. जीएम श्रवण कुमार ने कहा कि जांच के बाद वे जल्द ही दस्तावेज को सीएमडी कार्यालय भेज देंगे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही