Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : झारखंड स्टेट योगसना स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 7 को, 5 से लेकर 60 वर्ष से अधिक उम्र के प्रतिभागी होंगे शामिल

वर्ल्ड फिटनेस फेडरेशन ऑफ योगासना स्पोर्ट्स इंडिया कर रहा है आयोजन Jamshedpur (Anand Mishra) : वर्ल्ड फिटनेस फेडरेशन (डब्ल्यूएफएफ) ऑफ योगासना स्पोर्टस इंडिया के झारखंड चैप्टर द्वारा आगामी 7 अप्रैल को बिष्टुपुर मिलानी हॉल में एक दिवसीय ``झारखंड स्टेट योगसना स्पोर्ट्स चैंपियनशिप`` का आयोजन किया जाएगा. इसके लिये संस्था द्वारा लगातार बैठकें कर इसकी तैयारी की समीक्षा की जा रही है. इसमें भाग लेने के लिये राज्यभर के स्कूल-कॉलेज व विभिन्न संस्थाओं से संपर्क साधा जा रहा है. संस्था को लोगों से बेहतर रिस्पांस भी मिल रहा है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-jojobera-cement-plant-plays-an-important-role-in-strengthening-nuvoco-managing-director/">जमशेदपुर

: न्युवोको को मजबूत बनाने में जोजोबेड़ा सीमेंट प्लांट की भूमिका महत्वपूर्ण : प्रबंध निदेशक
इस संबंध में वर्ल्ड फिटनेस फेडरेशन (डब्ल्यूएफएफ) ऑफ योगासना स्पोर्टस इंडिया के अध्यक्ष सह सरकार योगा एकेडमी के संस्थापक योगगुरु अंशु सरकार ने बताया कि दिनभर चलनेवाले उक्त प्रतियोगिता में कई इवेंट आयोजित किये जाएंगे. सभी प्रतियोगिताएं अलग-अलग आयु वर्ग की श्रेणी (कुल 12) में होंगे. सभी प्रतिभागियों को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना जरुरी है. श्री सरकार ने बताया कि प्रतियोगिता में सब जूनियर (सभी मे बॉयज एंड गर्ल्स) ग्रुप ए (5 से 9 वर्ष) और बी (10 से 14 वर्ष), जूनियर ग्रुप (15 से 18 वर्ष), सीनियर (सभी मे पुरुष व महिला) ग्रुप ए (19 से 22 वर्ष), बी (23 से 26 वर्ष) और सी (27 से 30 वर्ष), सुपर सीनियर ग्रुप (31 से 40 वर्ष पुरुष व महिला), मास्टर्स (सभी मे पुरुष व महिला) ग्रुप ए (41 से 50 वर्ष), बी (51 से 60 वर्ष) और सी (60 वर्ष से अधिक), मॉम्स कैटेगरी (सिर्फ महिला-ओपन ग्रुप) तथा स्टार कैटेगरी (सिर्फ दिव्यांग-ओपन ग्रुप) शामिल है. इसे भी पढ़ें : हॉकी">https://lagatar.in/hockey-india-annual-awards-jharkhands-salima-tete-gets-the-award-for-best-female-player-hardik-singh-gets-award-among-men/">हॉकी

इंडिया वार्षिक पुरस्कार : झारखंड की सलीमा टेटे को सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी का अवॉर्ड, पुरुषों में हार्दिक सिंह को मिला पुरस्कार

अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे उद्घाटन, उपायुक्त करेंगे विजेताओं को पुरस्कृत

अंशु सरकार ने बताया कि चूंकि प्रतियोगिता में राज्य के अलग-अलग जिलों से प्रतिभागी शामिल होंगे, इसलिये इसका शुभारंभ पूर्वान्ह 8 बजे होगा तथा शाम 6 बजे से पुरस्कार वितरण समारोह शुरु होगा.  उन्होंने बताया कि उद्घाटन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि डब्ल्यूएफएफ के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवम भादुरिया उपस्थित होंगे. अन्य अतिथियों में जैपआईटी (झारखंड सरकार) के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर राज कुमार गुप्ता तथा टाटा स्टील के उपाध्यक्ष (शेयर्ड सर्विस) प्रोबाल घोष शामिल होंगे. वहीं पुरस्कार वितरण समारोह में जिले के उपायुक्त अनन्य मित्तल मुख्य अतिथि होंगे, जबकि अन्य अतिथियों में समय कंस्ट्रक्शन ग्रुप के निदेशक राजेश सिंह तथा संस्था डबल्यूएफएफ की रीतु रावत आदि शिरकत करेंगी. इसे भी पढ़ें : कोल्हान">https://lagatar.in/kolhan-university-application-for-llb-entrance-examination-from-april-9-see-the-eligibility-and-important-dates/">कोल्हान

यूनिवर्सिटी : एलएलबी प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन 9 अप्रैल से, देखें क्या है योग्यता व प्रमुख तिथियां
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही