Search

 
 
 

जमशेदपुर : नेशनल योगा प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए झारखंड की टीम जोधपुर रवाना

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : राजस्थान के जोधपुर में 19 से 21 मार्च तक आयोजित होने वाले नेशनल योगा प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए झारखंड की टीम योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ झारखंड द्वारा शनिवार को रवाना किया गया. इस टीम में कुल 10 सदस्य हैं. पिछले दिनों खेलो इंडिया खेलो प्रतियोगिता में महिला योगा लीग प्रतियोगिता में झारखंड की महिला खिलाड़ियों ने उम्दा प्रदर्शन करते हुए विजेता बनी थी. अब योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ झारखंड के 10 खिलाड़ियों का चयन तृतीय नेशनल सीनियर योगा चैंपियनशिप के लिए किया गया है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-seven-hours-power-supply-will-be-disrupted-in-mango-area-on-sunday/">जमशेदपुर

: मानगो क्षेत्र में रविवार को सात घंटा बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

प्रतियोगिता में अपनी योग कला का प्रदर्शन करेंगे खिलाड़ी

चयनित खिलाड़ियों को शनिवार को जोधपुर के लिए रवाना किया गया. उनके अच्छे प्रदर्शन के लिए एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष मनोज तिवारी, वरीय उपाध्यक्ष अंशु सरकार, प्रह्लाद भगत, प्रशांत सिंह, अमित कुमार, सुनीता ओझा, मनोज कुमार सिंह एवं संघ के अन्य पदाधिकारियों ने बधाई दी. टीम के कोच डॉ. डीके घोषाल एवं मैनेजर सोनाली सरकार को बनाया गया है. सभी खिलाड़ी इस प्रतियोगिता के विभिन्न इवेंट में अपनी योग कला का प्रदर्शन करेंगे. मौके पर योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ झारखंड के महासचिव विपिन कुमार पांडे उपस्थित थे. उक्त जानकारी योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ झारखंड के वरीय उपाध्यक्ष अंशु सरकार ने दी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही