Search

 
 
 

जमशेदपुर : झारखंड विश्वविद्यालय संविदा आधारित शिक्षक संघ ने सरयू राय को सौंपा मांग पत्र

 
Jamshedpur(Dharmendra Kumar) : झारखंड विश्वविद्यालय संविदा आधारित शिक्षक संघ का एक प्रतिनिधिमंडल प्रदेश अध्यक्ष राकेश कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में विधायक सरयू राय से मुलाकात कर उन्हें मांग पत्र सौंपा. प्रतिनिधिमंडल ने जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय को घंटी आधारित शिक्षकों की समस्याओं से अवगत कराया. संघ ने सौंपे मांग पत्र के माध्यम से घंटी आधारित शिक्षकों के नियमितीकरण कराने की मांग की. इसे भी पढ़ें :">https://lagatar.in/saranda-public-awareness-campaign-launched-to-link-voter-id-with-aadhaar/">

 सारंडा : वोटर ID को आधार से लिंक करने के लिए चलाया गया जनजागरुकता अभियान

सरकार जेपीएससी के नियुक्तियों में दे 75℅ अधिमान 

जब तक नियमितीकरण नहीं हो जाता तब तक सरकार घंटी आधारित शिक्षकों को यूजीसी के अनुसार एक निश्चित मानदेय प्रदान करे, जिससे छुट्टियों में शिक्षकों को आर्थिक नुकसान नहीं हो. राज्य सरकार घंटी आधारित शिक्षकों को सरकार द्वारा जेपीएससी के माध्यम से की जाने वाली नियुक्तियों में 75℅ अधिमान प्रदान करे. इस अवसर पर सरयू राय ने कहा कि आपकी मांगों को संबंधित लोगों के पास रखकर उचित निर्णय लेने का आग्रह करेंगे. प्रतिनिधि मंडल में डॉ. कमलेश कुमार कमलेंदू, डॉ. गोपीनाथ पाण्डेय, राजीव दूबे, सुभाष महतो, अरुण महतो इत्यादि शामिल थे. इसे भी पढ़ें :बहरागोड़ा">https://lagatar.in/baharagora-two-houses-collapsed-due-to-rain-in-kalashmohan-both-families-are-taking-refuge-in-panchayat-mandap/">बहरागोड़ा

: कलशमोहन में वर्षा से दो घर ध्वस्त, पंचायत मंडप में शरणागत हैं दोनों परिवार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही