Search

 
 
 

जमशेदपुर : झारखंड विश्वविद्यालय शिक्षकेत्तर कर्मचारी संघ ने शिक्षा राज्य मंत्री को सौंपा मांग पत्र

 
Jamshedpur : झारखंड विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय शिक्षकेत्तर कर्मचारी संघ के प्रदेश प्रवक्ता रीतेश माधव और विभावि प्रक्षेत्र के अध्यक्ष क्रांति कुमार सिंह के नेतृत्व में मंगलवार को अन्नपूर्णा देवी, शिक्षा राज्य मंत्री, भारत सरकार को मांग पत्र सौंपा गया. इस मांग पत्र के माध्यम से झारखंड राज्य के विश्वविद्यालय और महाविद्यालय के शिक्षकेत्तर कर्मचारियों की विभिन्न मांगों से मंत्री को अवगत कराया गया और समाधान हेतु अनुरोध किया गया. संघ की मुख्य मांगे विश्विद्यालय और महाविद्यालय के शिक्षकेत्तर कर्मचारियों के सप्तम वेतनमान का निर्धारण, एसीपी और एमएसीपी लागू करना, जिन कर्मचारियों का पांचवें और छठे वेतनमान का निर्धारण नहीं हुआ है, 2004 के बाद नियुक्त कर्मचारियों को एनपीएस के दायरे में लाना और शिक्षकेत्तर कर्मचारियों के सेवानिवृति की उम्र 60 से 62 करने की मांग है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-health-minister-honored-rotract-club-of-steel-city-for-blood-warrior/">जमशेदपुर

: ब्लड वॉरियर के लिए रोट्रेक्ट क्लब ऑफ स्टील सिटी को स्वास्थ्य मंत्री ने किया सम्मानित
केंद्रीय राज्य मंत्री ने प्रतिनिधिगण को आश्वस्त किया कि इन सभी मांगों को पूरा करने की अपने स्तर से हरसंभव प्रयास करेंगी. मौके पर संघ के प्रक्षेत्र के उपाध्यक्ष अशोक यादव एवं मनोज कुमार, बच्चन साव, संजय चौधरी, रामजी कुमार, जानकी साव, तिलक यादव, दीपक यादव, शारदा सिंह, समृद्धि श्रीवास्तव, शिवलाल यादव, रिंकू कुमार, सुशील सिंह, घनानंद, अखिलेश मिश्रा, राम कुमार मिश्रा, अरविंद सिंह इत्यादि थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही