Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : झारखंड असंगठित मजदूर यूनियन का बैठक संपन्न

Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : एआईटीयूसी कार्यालय आम बागान साकची में रविवार को झारखंड असंगठित मजदूर यूनियन के सचिव रमेश मुखी की अध्यक्षता में ठेका असंगठित एवं साफ-सफाई मजदूरों की बैठक हुई. बैठक में साफ-सफाई मजदूरों का हो रहे शोषण पर विस्तार से चर्चा की गई. बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि साफ-सफाई स्थाई प्रकृति का काम है. इस कार्य में लगे सभी ठेका मजदूरों को जहां भी कार्यरत हैं उन्हें अविलंब स्थाई करने के लिए और तत्काल में साफ-सफाई के कामों को ठेकेदारी प्रथा के तहत लेना प्रतिबंधित घोषित करवाने के लिए व्यापक स्तर पर आंदोलन किया जाएगा. कंपनी प्रबंधन पर दबाव बनाया जाएगा की सफाई कर्मचारियों को स्थाई किया जाए. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-the-central-government-is-working-to-bring-development-to-the-last-person-of-the-society-jawaharlal/">चाईबासा

: केन्द्र सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने का कार्य कर रही है – जवाहर लाल

मेडिकल के नाम पर घूस लेने के मुद्दे पर हुई चर्चा

बैठक में टाटा स्टील में ठेका एवं असंगठित मजदूरों के शोषण एवं मेडिकल के नाम पर 5000 रुपए घूस लेने जैसे मुद्दे पर भी चर्चा की गई. वहीं जेएनटीभीटीआई ट्रेनिंग के नाम पर मजदूरों से अवैध रूप से पैसे लेने के मुद्दे पर भी चर्चा की गई. रविवार को आयोजित बैठक में इन मुद्दों के खिलाफ एक व्यापक आंदोलन की रणनीति बनाई गई. जिसके तहत जमशेदपुर के सभी बस्तियों में जन जागरण अभियान सह हस्ताक्षर अभियान चला कर मजदूरों को जागरूक किया जाएगा. इस अवसर पर मुख्य रूप से यूनियन के महासचिव कामरेड सपन घोषाल, करन हेमब्रम, राजेश श्रीवास्तव, चुड़ा हांसदा, संदीप प्रधान, शांति सवैया, राधिका हेमब्रम, एन राव, दूली किस्कू, सुरेश किस्कू, एस प्रमाणिक आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही