Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : झारखंड असंगठित मजदूर यूनियन ने उठाई सफाई कर्मियों को स्थायी करने की मांग

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur : झारखंड असंगठित मजदूर यूनियन ने गुरुवार को साकची में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सफाई कर्मियों को स्थायी करने की मांग की है. यूनियन के महासचिव रमेश मुखी ने साकची में प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि कई सरकारी विभागों में भी ठेका मजदूर के रूप में सफाई कर्मियों को लगाया गया है और उन्हें 2200 रुपए प्रतिमाह मानदेय दिया जा रहा है. यह गलत है. उन्होंने कहा कि सभी मजदूरों को स्थायी किया जाए और उन्हें लगभग 25 हजार रुपए प्रतिमाह वेतन दिया जाए. इसे भी पढ़ें : चाईबासा:">https://lagatar.in/chaibasa-post-in-social-media-against-any-religion-caste-do-not-comment-otherwise-action-will-be-taken-sdo/">चाईबासा:

किसी भी धर्म-जाति के विरूद्ध सोशल मीडिया में पोस्ट, कमेंट करने पर होगी कार्रवाई-एसडीओ

डाकघर में काम करने वाली महिला को मिले 6500 रुपए

झारखंड असंगठित मजदूर यूनियन के महासचिव रमेश मुखी ने बताया कि कदमा में डाकघर में काम करने वाली महिला मरियम टोपनो को प्रतिमाह सिर्फ 2200 रुपए दिए जाते थे. मरियम टोपनो का घर इससे नहीं चल पा रहा था. मरियम टोपनो ने इसकी शिकायत झारखंड असंगठित मजदूर यूनियन से की. इसके बाद मजदूर यूनियन ने मामले की शिकायत चाईबासा में सहायक श्रम आयुक्त से की. सहायक श्रम आयुक्त के निर्देश पर इस महीने डाकघर ने मरियम टोपनो को 6500 रुपए मानदेय दिया है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही