Jamshedpur (Sunil Pandey) : दक्षिण-पश्चिमी मानसून की वापसी के लिए स्थितियां अनुकूल होने लगी हैं. मौसम विभाग की माने तो अगले दो-तीन दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम और मध्य भारत के रास्ते इसकी वापसी होगी. इस दौरान गुजरात एवं महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों के साथ पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों में वर्षा हो सकती है. उत्तरी अंडमान सागर और निकटवर्ती क्षेत्रों पर बना चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र अब खत्म हो चुका है. दूसरी ओर मानसून की वापसी से झारखंड अछूता रहेगा. मौसम विभाग ने 14 अक्टूबर से 27 अक्टूबर का पूर्वानुमान जारी किया है. इसके तहत पहले सामान्य से ज्यादा वर्षा का अनुमान जताया गया है. पहले सप्ताह (14-20 अक्टूबर) में राज्य में हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा तथा दूसरे सप्ताह (21-27 अक्टूबर) में कुछ हिस्सों में सामान्य वर्षा होने की संभावना व्यक्त की गई है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-chain-snatched-from-woman-who-went-to-morning-walk-in-bagbeda/">जमशेदपुर
: बागबेड़ा में मॉनिंग वाक करने गयी महिला से चेन छिनतई
: ओझा के चक्कर में महिला का सिर काटने वाले सोमाय व गणेश को मिली उम्रकैद की सजा [wpse_comments_template]
: बागबेड़ा में मॉनिंग वाक करने गयी महिला से चेन छिनतई
दो डिग्री सेल्सियस गिरा तापमान
जमशेदपुर में बुधवार एवं गुरूवार को हुई वर्षा से तापमान सामान्य से 1.1 डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया. 11 अक्टूबर को जमशेदपुर में 53 मिली मीटर वर्षा रिकार्ड की गई. जो अन्य जिलों के मुकाबले सर्वाधिक थी. वहीं बुधवार की शाम तक 39 मिली मीटर वर्षा रिकार्ड की गई. जबकि उस दिन पूरी रात रूक रूककर वर्षा हुई. 13 अक्टूबर को जारी हुए मौसम बुलेटिन में बीते 24 घंटे घंटे में शहर में 74 मिली मीटर वर्षा दर्ज की गई जो अन्य जिलों के मुकाबले सर्वाधिक है. 14 अक्टूबर से कोल्हान में भारी वर्षा की चेतावनी नहीं है. लेकिन आसमान में बादल छाए रहेंगे तथा कहीं कहीं हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हो सकती है. बीते तीन दिनों के अधिकतम तापमान पर नजर डालें तो 11 अक्टूबर को 34.1, 12 अक्टूबर को 33 तथा 13 अक्टूबर को 31 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-somay-and-ganesh-who-beheaded-a-woman-in-the-affair-of-exorcist-got-life-imprisonment/">जमशेदपुर: ओझा के चक्कर में महिला का सिर काटने वाले सोमाय व गणेश को मिली उम्रकैद की सजा [wpse_comments_template]
Leave a Comment