Jamshedpur (Sunil Pandey) : दक्षिण पूर्व अरब सागर में बने अति निम्न दवाब ने चक्रवात का रुप ले लिया है. विप्रजय नामक चक्रवात अरब सागर के उत्तर दिशा की ओर बढ़ रहा है. मौसम विभाग के अनुसार 7 जून को इसके गहराने की संभावना है. हालांकि विप्रजय चक्रवात से झारखंड का मौसम ज्यादा प्रभावित नहीं होगा. झारखंड के कुछ हिस्सों में आंशिक बादल छा सकते हैं. लेकिन वर्षा की संभावना कम है. मौसम वैज्ञानिक डॉ. अभिषेक आनंद ने बताया कि विप्रजय चक्रवात का नाम बंगलादेश ने दिया है. यह वर्तमान में दक्षिण पूर्व अरब सागर में सक्रिय है. जिसके कारण उससे सटे समीपवर्ती क्षेत्रों में तेज हवा एवं वर्षा हो सकती है. हालांकि इससे झारखंड अछूता रहेगा. पूर्वी बिहार से तेलगाना के रास्ते मध्यप्रदेश एवं कर्नाटका की ओर एक ट्रफ होने के कारण झारखंड में कुछ जगहों पर आंशिक बादल छाएंगे अथवा आंशिक वर्षा हो सकती है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-district-administration-released-picture-of-hundreds-of-dead-in-balasore-train-accident-appeals-to-common-people-for-help-in-identification/">जमशेदपुर
: बालासोर ट्रेन दुर्घटना में सैकड़ों मृतकों की जिला प्रशासन ने जारी की तस्वीर, आम लोगों से पहचान में मदद की अपील
: रेलवे कॉलोनी व प्लेटफार्म पर पानी के लिए हाहाकार [wpse_comments_template]
: बालासोर ट्रेन दुर्घटना में सैकड़ों मृतकों की जिला प्रशासन ने जारी की तस्वीर, आम लोगों से पहचान में मदद की अपील
10 तक रहेगी तपिश, सावधानी बरतने की अपील
मौसम वैज्ञानिक डॉ. अभिषेक आनंद ने बताया कि झारखंड के मौसम में अगले पांच दिनों तक कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. खासकर कोल्हान में भीषण गर्मी के कारण लोगों को खासी परेशानी हो सकती है. उन्होंने बताया कि 7 जून को उत्तर-पूर्वी तथा दक्षिण-पूर्वी के कुछ हिस्सों में लू चलने की संभावना है. जबकि 7-8 जून को संथाल में ऐसा दौर रहेगा. मौसम विभाग ने आम लोगों से लू की स्थिति में दोपहर में घरों से नहीं निकलने की अपील की. जमशेदपुर के मौसम की बात करें तो मंगलवार को जमशेदपुर का तापमान रविवार की अपेक्षा 0.1 डिग्री सेल्सियस की बढ़ा. हालांकि दोपहर बाद आसमान में आंशिक बादल छाए रहने से गर्मी की तपिश थोड़ा कम रही. रविवार को प. सिंहभूम में 18.2 मिलीमीटर वर्षा रिकार्ड की गई. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-outcry-for-water-on-railway-colony-and-platform/">घाटशिला: रेलवे कॉलोनी व प्लेटफार्म पर पानी के लिए हाहाकार [wpse_comments_template]
Leave a Comment