Search

 
 
 

जमशेदपुर : कालका माता का झूलन उत्सव आयोजित, भजनों पर झूमे श्रद्धालु

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : बिष्टुपुर राजस्थान भवन में शुक्रवार को शहर की धार्मिक संस्था कालका माता परिवार टाटानगर द्वारा कुलदेवी श्री अमरसर वाली कालका माता का झूलन उत्सव धूमधाम से मनाया गया. यजमान सत्यनारायण नरेडी सपत्नी कालका माता की पूजा की. इस धार्मिक उत्सव में स्थानीय भजन गायक मनोज शर्मा मोनु ने गणेश वंदना गणपति को प्रथम मानना है उत्सव को सफल बनाना है के साथ शुरू हुआ. कलाकार मोनु ने चालो चालो मईया का सिंधारा करस्यां... अमरसर में कालका माँ का सच्चा दरबार है.. आदि माता के चरणों में भजनों की अमृत वर्षा कर भक्तों को झूमने पर मजबूर कर दिया. भजनों के साथ नृत्य ने सबका मन मोहा. महोत्सव में सभी महिलाएं चुनरी ओढ़े व रंग-बिरंगी राजस्थानी परिधान में शामिल हुईं. महोत्सव का मुख्य आकर्षण कालका माता का आलौकिक दरबार, झूला, छप्पन भोग, अखंड ज्योत तथा महाप्रसाद था. सैकड़ों की संख्या में भक्तों ने माता का प्रसाद ग्रहण किया. इस धार्मिक महोत्सव को सफल बनाने में कालका माता परिवार के सभी सदस्यों का योगदान रहा. इसे भी पढ़ें : मझगांव">https://lagatar.in/mazgaon-approach-road-not-built-even-after-three-years-fury-among-villagers/">मझगांव

: तीन साल बाद भी नहीं बना एप्रोच रोड, ग्रामीणों में रोष
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही