Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जमशेदपुर मैनेजमेंट एसोसिएशन (जेएमए) ने मंगलवार को टाटा स्टील के पूर्व उपाध्यक्ष संजीव पॉल के साथ एक सत्र का आयोजन किया. सेंटर फॉर एक्सीलेंस में ``पृथ्वी ग्रह की स्थिरता`` विषय पर सत्र आयोजित किया गया. इस कार्यक्रम में टाटा स्टील, टीएसयूआईएसएल, आईसीआईसीआई बैंक, टाटा स्टील लॉन्ग प्रोडक्ट्स, टाटा पिगमेंट आदि के प्रतिनिधियों सहित 80 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया. मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज, एक्सएलआरआई, जमशेदपुर स्थित एसएमई, जेएमए बोर्ड और प्रबंधन समिति के सदस्यों का प्रतिनिधि शामिल हुए. सत्र का संदर्भ जेएमए के अध्यक्ष चाणक्य चौधरी द्वारा निर्धारित किया गया था. उन्होंने सत्र में उपस्थित सभी लोगों का स्वागत किया और पॉल का परिचय कराया. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-sangh-objected-to-dscs-decree-appealed-to-settle-the-matter/">चांडिल
: डीएससी के फरमान पर संघ को आपत्ति, मामला सुलझाने की अपील
: डीएससी के फरमान पर संघ को आपत्ति, मामला सुलझाने की अपील
Leave a Comment