Search

 
 
 

जमशेदपुर : इडी की कार्रवाई के विरोध में झामुमो ने किया एनएच-33 जाम

 

- हेमंत सोरेन को पूछताछ के लिए रोके जाने से कार्यकर्ता थे आक्रोशित

Jamshedpur (Ratan Singh) : प्रवर्तन निदेशालय (इडी) के द्वारा नई दिल्ली में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पूछताछ के लिए रोके जाने से आक्रोशित झामुमो कार्यकर्ता सोमवार दोपहर सड़क पर उतर आए. नाराज कार्यकर्ताओं ने एनएच-33 को डिमना चौक के पास जाम कर दिया. झंडा बैनर के साथ कार्यकर्ता सड़क पर बैठ गए और नारेबाजी की. इस कारण दोनों ओर सैकड़ों भारी वाहनों का जाम लग गया है. हालांकि दोपहिया, तिनपहिया आदि रेंगते हुए निकल रहे. करीब चार बजे झामुमो के नेता शेख बदरुद्दीन, प्रमोद लाल, निराला, मनोज यादव, महावीर मुर्मू, सुनील महतो, बाबर खान, अजय रजक सहित अन्य कार्यकर्ताओं के साथ चौराहे पर बैठ गए और जमकर विरोध जताया. इस दौरान रुक-रुककर केन्द्र और इडी विरोधी नारेबाजी होती रही. जाम की सूचना मिलने पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी. बाद में समझाने पर झामुमो कार्यकर्ता सड़क से हटे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-chief-loco-engineer-inspected-the-electric-shed/">जमशेदपुर

: मुख्य लोको इंजीनियर ने किया इलेक्ट्रिक शेड का निरीक्षण

आरपार की लड़ाई लड़ने की तैयारी : बाबर

इस संबंध में झामुमो नेता बाबर खान ने बताया कि सीएम हेमंत सोरेन के खिलाफ की जा रही कार्रवाई के खिलाफ झारखंड वासियों का जनाक्रोश पर दिखाई दे रहा है. संवैधानिक संस्था इडी का दुरुपयोग केंद्र सरकार द्वारा किया जा रहा है. झारखंड के आदिवासी लोकप्रिय मुख्यमंत्री को बदनाम करने का षडयंत्र रचा जा रहा है. सम्मन पर सम्मन और जवाब पर जवाब लिया जा रहा है. इडी को केंद्र सरकार का निर्देश है कि लोकप्रिय युवा आदिवासी मुख्यमंत्री को किसी तरह से गिरफ्तार किया जाए. इसी के तहत दिल्ली में खेल हुआ है. इसी के खिलाफ आज जनाक्रोश भड़का है और इस कारण से पार्टी समर्थकों के साथ-साथ आम जनता भी सड़क पर उतरी है. अब आरपार की लड़ाई लड़ने की तैयारी है. बाबर खान ने कहा कि एक मुख्यमंत्री से आप कितनी बार जवाब लीजिएगा. एक ही बार उनके आवास या कार्यालय में बुलाकर जवाब तलब कर लिया जाता तो उचित रहता. परंतु बार-बार झारखंड सरकार के विकास से प्रभावित होकर इडी को लगाकर परेशान किया जा रहा है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-students-of-alakbir-polytechnic-were-beaten-and-injured-by-outside-youth/">जमशेदपुर

: अलकबीर पॉलिटेक्निक के छात्रों को बाहरी युवकों ने पीट कर किया घायल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही