Search

 
 
 

जमशेदपुर : मणिपुर की घटना के विरोध में जेएमएम ने प्रधानमंत्री का पुतला फूंका

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : मणिपुर की घटना के विरोध में शनिवार को जेएमएम मानगो नगर समिति ने डिमना चौक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया. मौके पर जेएमएम नगर समिति अध्यक्ष फतेह चंद्र टुडू ने कहा कि देश में जिस प्रकार आदिवासी महिलाओं पर अत्याचार हो रहा है, जेएमएम उसका विरोध करता है. मणिपुर व मध्यप्रदेश में जिस प्रकार आदिवासियों पर अत्याचार हुए हैं, उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. केंद्र सरकार द्वारा मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लागु नहीं करना कहीं ना कहीं आदिवासियों के प्रति उनकी नफरत को दर्शाता है. किसी एक आदिवासी महिला को राज्यपाल अथवा राष्ट्रपति बनाने से आदिवासी समुदाय का कल्याण नहीं होगा. इसके लिए समग्र दृष्टि से देखने और उनके विकास के लिए प्रयास किए जाने की जरूरत है. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-promotion-of-government-schemes-by-organizing-a-fair-exhibition/">चाईबासा

: मेला प्रदर्शनी लगाकर सरकारी योजनाओं का किया गया प्रचार-प्रसार
वहीं जेएमएम नेता बाबर खान ने कहा कि मणिपुर की घटना मानवता को शर्मसार करने वाली है. एक तरफ केंद्र सरकार द्वारा बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओं का नारा दिया जाता है तो वहीं दूसरी तरफ पूरे देश में महिलाओं के साथ कुकृत्य हो रहा है और गृहमंत्री मौन है. जेएमएम इस घटना की निंदा करती है और सरकार से मांग करती है कि इस घटना में शामिल लोगों को गिरफ्तार कर कठोर से कठोर सजा दी जाए. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही