Search

 
 
 

जमशेदपुर : झामुमो ने श्राद्धकर्म में किया सहयोग

 
Jamshedpur (Ashok Kumar) : पोटका प्रखंड के डोमजुड़ी पंचायत के राजदोहा ग्राम के टोला डुंगरीडीह निवासी होपे मार्डी का निधन हो गया था. होपे मार्डी के श्राद्धकर्म के लिए शनिवार को झामुमो नेता महाबीर मुर्मू ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ उसके घर पहुंचकर शोकाकुल परिवार से मिलकर शोक संवेदना प्रकट की. इस बीच होपे मार्डी के पति मनसा राम मार्डी को सुखा राशन देकर सहयोग किया. इसमें राशन में चावल, दाल, आलू, प्याज, तेल, मसाला, नमक शामिल था. इसे भी पढ़ें : धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-after-three-days-the-picketing-of-the-corporation-workers-ended-dirt-remained/">धनबाद:

तीन दिन बाद खत्म हुआ निगम कर्मियों का धरना, रह गई गंदगी

आगे भी सहयोग का दिया आश्वासन

मौके पर महावीर मुर्मू ने पीड़ित परिवार से कहा कि वे आगे भी हर संभव दुःख सुख में सहयोग करेंगे. मौके पर माटकु पंचायत के पूर्व मुखिया सह झामुमो युवा नेता बिल्टु हांसदा, डोमजुड़ी पंचायत समिति सदस्य सह झामुमो नेता जालिम मार्डी, युवा नेता दुर्गा प्रसाद हांसदा, करण वीर कालिंदी, गुरुचरण मार्डी, सोमाय मार्डी, रवि मार्डी, भयालाल टुडू आदि भी मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-people-living-in-slums-are-not-getting-drinking-water-people-are-upset/">किरीबुरू

: झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले लोगों को नहीं मिल रहा पीने का पानी, लोग परेशान
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही