Search

 
 
 

जमशेदपुर : निर्माणाधीन पानी टंकी की घटिया गुणवत्ता पर झामुमो ने जताई नाराजगी

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : मानगो वन विभाग कार्यालय के निकट पिछले चार वर्षों से निर्माणाधीन पानी टंकी के निर्माण में अनियमितता बरते जाने का आरोप झामुमो कार्यकर्ताओं ने लगाया है. इसे लेकर बुधवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा मानगो नगर समिति के अध्यक्ष फतेह चंद्र टुडू के नेतृत्व में कार्यक्रताओं ने निर्माण स्थल का दौरा किया. इस संबंध में फतेह चंद्र टुडू ने कहा कि पेयजल एवं स्वच्छता विभाग द्वारा पिछले चार वर्षों से पानी टंकी का निर्माण कराया जा रहा है. लेकिन चार वर्षों के बाद भी निर्माण कार्य पूरा नहीं हो पाया है. वहीं निर्माण कार्य पिछले कई दिनों से ठप पड़ा हुआ है, परंतु सम्बंधित विभाग को कोई चिंता नहीं है. एक तरफ मानगो की जनता गर्मी के दिनों में पानी के लिए त्राहीमाम करती रही, बावजूद इसके विभाग कछुए की गति से इसका निर्माण कार्य कराता रहा. निर्माण कार्य में घटिया सामग्री का उपयोग ठेकेदार द्वारा किया जा रहा है. इसकी शिकायत विभाग के उच्च पदाधिकारी से की जाएगी साथ ही इस निर्माण कार्य की जांच कराने के साथ ठेकेदार के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की जाएगी. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-the-enrollment-process-for-ug-semester-one-in-kolhan-university-will-start-from-june-29/">चाईबासा

: कोल्हान विवि में यूजी सेमिस्टर वन में नामांकन प्रक्रिया 29 जून से होगी शुरू
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही