Search

 
 
 

जमशेदपुर: झामुमो नेता ने जमीन दिलाने के एवज में हड़प लिया एक लाख

 
Jamshedpur (Ashok kumar) : सोनारी थाना क्षेत्र के बुधराम बस्ती के रहने वाले अलख राम निषाद ने झामुमो नेता युग कुमार दास पर एक लाख रुपये लेकर जमीन नहीं देने का आरोप लगाते हुये मंगलवार को सोनारी थाने में एक मामला दर्ज कराया है. उसका कहना है कि 650 वर्गफीट जमीन 3.50 लाख रुपये में तय हुआ था. इसके एवज में झामुमो नेता ने 26 फरवरी 2022 को एग्रिमेंट किया और एक लाख रुपये भी लिया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-dozens-of-nursing-and-sewing-girls-are-victims-of-food-poisoning-in-hostels-in-nh-33/">जमशेदपुर:

 एनएच 33 में हॉस्टल में नर्सिंग व सिलाई की दर्जन भर छात्राएं फूड प्वाइजनिंग की शिकार

जमीन दिया न रुपये कर रहा वापस

अलख राम निषाद का कहना है कि अब झामुमो नेता न तो उसे जमीन दे रहा है और न ही उसके रुपये ही वापस कर रहा है. रुपये मांगने घर पर जाने पर वह जान से मरवा देने की धमकी देता है. रुपये मांगने पर वह जाति सूचक शब्द का उपयोग कर गाली-ग्लौज भी करता है. ऐसे में परिवार के लोग काफी सहमे हुए हैं. अलख राम निषाद को जब लगने लगा है कि अब उससे रुपये नहीं निकलने वाला है तब उसने सोनारी थाने में मामला दर्ज कराया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

आरोपी झामुमो नेता ने क्या कहा

आरोपी झामुमो नगर कमेटी के उपाध्यक्ष युग कुमार दास का कहना है कि उन्होंने उसे सरकारी जमीन बेची थी. एक लाख रुपये एडवांस भी लिया था. साढ़े तीन लाख में जमीन की बात हुई थी, लेकिन अब अलख जमीन के बाकी के रुपये नहीं देना चाह रहा है. अब अचानक से वह अपने एक लाख की मांग कर रही है. उसने कहा कि वह रुपये वापस करने को तैयार है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-deadly-attack-in-mango-two-arrested-including-husband/">जमशेदपुर:

 मानगो में जानलेवा हमला, पति समेत दो गिरफ्तार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही