Jamshedpur ( Sunil Pandey) : जुगसलाई नगर परिषद झामुमो कमेटी की ओर से मंगलवार को दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया गया. जिसमें जुगसलाई के विधायक मंगल कालिंदी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. विधायक ने रोजेदारों के साथ प्रदेश, समाज और देश में अमन-चैन, शांति एवं भाईचारा का माहौल कायम होने की दुआ मांगी. मौके पर विधायक ने कहा कि इफ्तार का यह आयोजन आपसी सौहार्द को मजबूत करने का बड़ा माध्यम है. उन्होंने सभी धर्मों को एक समान बताते हुए कहा कि सभी धर्मों का एक ही उद्धेश्य है जरुरतमंदों तथा पीड़ित लोगों की मदद व सेवा करना.
इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-special-yoga-session-organized-by-patanjali-yuva-bharat-at-telco-rocket-park/">जमशेदपुर
: टेल्को रॉकेट पार्क में पतंजलि युवा भारत द्वारा विशेष योग सत्र का किया गया आयोजन कार्यक्रम में ये लोग रहे मौजूद
दावते इफ्तार में हिदायत खान, सरदार शैलेंद्र सिंह, लालटू महतो, मोहम्मद शमशाद, मोहम्मद जमील, श्यामू मलिक, मनोहर हुसैन, शमशेर आलम, मुकेश शर्मा,अब्दुल कादिर, सिमरन भाटिया और काफी संख्या में रोजेदार समेत अन्य धर्मों के लोग उपस्थित हुए.
इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-eight-candidates-took-nomination-form-for-the-election-of-prime-minister/">जमशेदपुर
: प्रधान पद चुनाव के लिए आठ प्रत्याशियों ने लिया नामांकन फार्म [wpse_comments_template]
Leave a Comment