Search

 
 
 

जमशेदपुर : ईडी की कार्रवाई के खिलाफ झामुमो ने भरी हुंकार, साकची में दिया धरना

 
Jamshedpur (Ratan Singh) : सीएम हेमंत सोरेन से पूछताछ के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारियों की टीम शनिवार को मुख्यमंत्री आवास पहुंची. दूसरी ओर इसके विरोध में जमशेदपुर के साकची गोलचक्कर में झामुमो ने धरना देकर अपना आक्रोश जताया. इस दौरान हाथों में बैनर-पोस्टर लिए पार्टी समर्थकों ने केंद्र सरकार और ईडी के खिलाफ नारेबाजी की. धरना का नेतृत्व कर रहे झामुमो युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष बबन राय ने कहा कि जिन-जिन राज्यों में भाजपा की सरकार नहीं है वहां-वहां केंद्र सरकार द्वारा ईडी- सीबीआई को भेजकर वहां के नेताओं और पदाधिकारियों को परेशान किया जा रहा है. जो नेता और पदाधिकारी भाजपा के समर्थन में आ जा रहे है और कदम से कदम मिलाकर चल रहे है उनकी जांच नहीं हो रही है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-ram-devotees-are-busy-in-making-22nd-january-a-historic-day-doctor-santosh-is-providing-free-service/">जमशेदपुर

: 22 जनवरी का दिन ऐतिहासिक बनाने में जुटे रामभक्त, डॉक्टर संतोष दे रहे निःशुल्क सेवा

पक्षपातपूर्ण कार्रवाई होने पर जल उठेगा झारखंड : सुमन महतो

कहा कि मोदी सरकार को बने हुए नौ साल हो गए. इस बीच लाखों-करोड़ों का घोटाला कर कई लोग फरार हो गए. नीरव मोदी, ललित मोदी, बीएस येदियुरप्पा, प्रेमा खातून, भानु प्रताप देहाती, अजित पवार लाखों करोड़ों रुपये के घोटाले के आरोपी है, उनके खिलाफ आज तक भाजपा ने कोई कार्रवाई नहीं की गई. उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन ने अगर गलत किया है तो उन्हें जेल में डाल दें, क्यूंकि कानून सभी के लिए बराबर है. बार-बार सम्मन भेजकर राज्य सरकार को काम नहीं करने दिया जा रहा है. एक आदिवासी मुख्यमंत्री जो राज्य के सर्वांगीण विकास में लगा हुआ है, उन्हें बार-बार तंग किया जा रहा है. आज इसी कार्रवाई के विरोध में झामुमो धरना दे रहा है. धरना में शामिल पूर्व सांसद सुमन महतो ने भी ईडी की कार्रवाई को गलत करार दिया. उन्होंने कहा कि अगर हेमंत सोरेन के खिलाफ किसी तरह की पक्षपातपूर्ण कार्रवाई होती है तो पूरा झारखंड जल उठेगा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही